21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलरियल मैड्रिड के दिग्गज खिलाड़ी पर रेप का आरोप, फुटबॉल की दुनिया...

रियल मैड्रिड के दिग्गज खिलाड़ी पर रेप का आरोप, फुटबॉल की दुनिया एक झटके में हिल गई

Published on

नई दिल्ली

फुटबॉल फैंस को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब युवा स्टार स्ट्राइकर कीलियन एम्बाप्पे को लेकर एक अखबार ने बड़ा खुलासा किया। उसने रियल मैड्रिड के स्टार खिलाड़ी पर संगीन आरोप लगाते हुए एक रिपोर्ट छापी। रिपोर्ट में दावा किया गया कि फ्रांसीसी फुटबॉलर ने एक महिला का रेप किया। यह पूरा मामला उस वक्त का बताया जा रहा है जब एम्बाप्पे ब्रेक पर थे। दूसरी ओर, फुटबॉलर ने पूरी रिपोर्ट को फेक बताते हुए अखबार के खिलाफ एक्शन की तैयारी कर ली है।

दरअसल, स्वीडन के डेली अखबार अफ्टोंब्लाडेट की रिपोर्ट की मानें तो कीलियन एम्बाप्पे नेशन कप टूर्नामेंट में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे थे। उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया था। इस दौरान वह अपने कुछ दोस्तों के साथ स्वीडन गए। यहां स्टॉकहोम के सिटी सेंटर में उन्होंने रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद एक महिला का रेप किया। इस महिला ने स्टॉकहोम पुलिस के पास फुटबॉलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रियल मैड्रिड के फैंस आ गए हैं सकते में
स्वीडन के अफ्टोंब्लाडेट की रिपोर्ट पब्लिक में आते ही सोशल मीडिया पर कोहराम मच गया। कीलियन एम्बाप्पे पर रेप का आरोप लगने से रियल मैड्रिड के फैंस सकते में आ गए। हर कोई इस पर सवाल उठा रहा था कि एम्बाप्पे को सोशल मीडिया पर रिएक्शन देने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने इस संगीन आरोप का सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह खबर पूरी तरह से फेक है।

कीलियन एम्बाप्पे ने एक्स पर लिखा, ‘यह पूरी तरह से फेक न्यूज़। इस अफवाह से मैं स्तब्ध हूं। मैं इस अखबार के खिलाफ कानूनी सलाह ले रहा हूं। एम्बाप्पे ने साथ ही इसे साजिश भी करार दिया है। उनका दावा है कि यह सब उनका नाम खराब करने की साजिश है। इसके पीछे उनके पूर्व क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन के साथ सैलरी विवाद है, जिस पर फिलहाल सुनवाई चल रही है।

फुटबॉल की दुनिया के बड़े सितारें हैं एम्बाप्पे
दूसरी ओर, कीलियन एम्बाप्पे पर आरोप लगाने वाली महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। उल्लेखनीय है कि कीलियन एम्बाप्पे फिलहाल फुटबॉल की दुनिया का सबसे बड़ा सितारा हैं। वह पिछले सीजन तक नेमार और लियोनेल मेसी के साथ पीएसजी में खेल रहे थे। हालांकि, मेसी और एम्बाप्पे ने क्लब से अलग होने का फैसला किया था। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अरब स्थित क्लब अल नासेर जाने से रियल मैड्रिड में जगह थी और एम्बाप्पे को क्लब ने हायर किया।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...