10.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यUP : बलिया में शराब तस्करी के आरोप में पकड़ा गया बिहार...

UP : बलिया में शराब तस्करी के आरोप में पकड़ा गया बिहार पुलिस का सब इंस्पेक्टर, ऐसे हुई गिरफ्तारी

Published on

बलिया,

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गुरुवार को बिहार पुलिस का एक उपनिरीक्षक शराब की तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. यूपी पुलिस ने उसे उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वो अपनी कार में शराब और बीयर भरकर ले जा रहा था.

बलिया के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) कृपा शंकर ने इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि बलिया शहर कोतवाली पुलिस ने बिहार पुलिस के उपनिरीक्षक रवि किशन पाराशर को यमुना बांध चाबी घाट के पास से गिरफ्तार किया है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी सब इंस्पेक्टर अपनी कार में भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) और बीयर लेकर जा रहा था.

ASP (साउथ) कृपा शंकर ने आगे बताया कि बिहार पुलिस के उपनिरीक्षक रवि किशन पाराशर के कब्जे से जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 121.60 लीटर थी. उन्होंने बताया कि बिहार में शराब की खपत और बिक्री प्रतिबंधित है, जिससे तस्करी की घटनाएं बढ़ गई हैं.

आपको बता दें कि बिहार में शराबबंदी के बाद से ही ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं. आए दिन तस्कर शराब तस्करी के नए-नए तरीके निकालते हैं. और पकड़े जानें पर उनके हैरान करने वाले तस्करी के तौर तरीकों का खुलासा होता है

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...