9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeखेलबेंगलुरु टेस्ट में कहां हुई चूक! टिम साउदी ने बना दिए भारत...

बेंगलुरु टेस्ट में कहां हुई चूक! टिम साउदी ने बना दिए भारत से ज्यादा रन, अब मैच बचाना मुश्किल

Published on

बेंगलुरु,

आखिर बेंगलुरु टेस्ट में भारतीय टीम से क्या गलती हो गई… आखिर ऐसा क्या हो गया जिस वजह से भारतीय बल्लेबाज पहली पारी में पूरी तरह फेल हो गए. जबकि न्यूजीलैंड बल्लेबाजों ने लगातार रन बनाए, यहां तक कि टीम साउदी जैसे निचले क्रम के बल्लेबाज ने भारतीय टीम से ज्यादा रन बना दिए. बेंगलुरु टेस्ट मैच में भारतीय टीम के औसत प्रदर्शन के बाद फैन्स के मन में यही सवाल बार-बार आ रहा है.

पहली पारी के 46 रन कहीं टीम इंडिया को भारी ना पड़ जाए. जिस पिच पर भारत ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 46 रन बनाए, उसी पिच पर न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 402 रन बना डाले. यानी पहली पारी के आधार पर उसे 356 की लीड बना ली. अब भारतीय टीम को मैच बचाने के लिए अपना बेस्ट देना होगा.

देखा जाए तो पहली पारी में भारत के सिर्फ दो बल्लेबाज (ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल) ही सिर्फ दोहरे अंकों तक पहुंच सके. वहीं न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने अपनी पहली इनिंग्स में बेखौफ बैटिंग की. रचिन रवींद्र ने शानदार शतक (134 रन, 13 चौके & 4 छक्के) लगाया. वहीं ओपनर डेवोन कॉन्वे भी शतकीय पारी खेलने से सिर्फ 9 रन दूर रह गए. पूर्व कप्तान टिम साउदी ने तो नौवे नंबर पर उतरकर धमाकेदार बैटिंग की. साउदी ने महज 73 गेंदों पर 65 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे. यानी साउदी ने भारतीय टीम से ज्यादा रन बना दिए.

इस मैच में सबसे बड़ी गलती भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से टॉस के समय हुई. उन्होंने पिच को परखने में गलती की और पहले बैटिंग करने का फैसला किया. जब भारतीय टीम बैटिंग करने उतरे, तो ओवरकास्ट कंडीशन था और पिच तेज गेंदबाजों के मदद के अनुकूल थी. इसका फायदा मैट हेनरी, टिम साउदी और विलियम ओरोर्के ने उठाया. इन तीनों तेज गेंदबाजों ने मिलकर भारतीय पारी को समेटने में देर नहीं लगाई.

इसके उलट जब न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बैटिंग करने उतरे तो परिस्थितियां बैटिंग के अनुकूल हो चुकी थी. डेवोन कॉन्वे और कप्तान टॉम लैथम ने शानदार शुरुआत देकर मोमेंटम प्रदान किया, जिसे रचिन रवींद्र ने शतकीय पारी खेलकर आगे बढ़ाया. खेल के तीसरे दिन (18 अक्टूबर) तो धूप भी खिली, जिससे बैटिंग आसान हो गया. यही नहीं भारतीय फील्डर्स ने कुछ कैच छोड़े. जिसने न्यूजीलैंड का काम आसान कर दिया.

पहले बैटिंग करना पड़ा भारी, प्लेइंग-11 चुनने में चूक!
काश! भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी होती, तो टीम इंडिया की हालत शायद ऐसी ना होती. रोहित से एक और गलती यह भी हुई कि उन्होंने मैच में सिर्फ दो तेज गेंदबाज खिलाए. जबकि कुलदीप यादव के तौर पर एक अतिरिक्त स्पिनर को उतारा. भारतीय कप्तान ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद इसे लेकर फैन्स से माफी भी मांगी. रोहित शर्मा ने कहा कि उनसे पिच को पढ़ने में बड़ी गलती हो गई है. वो पिच को सही से पढ़ नहीं सके. यही कारण था कि उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

रोहित ने कहा, ‘हमें लगा कि पिच पर ज्यादा घास नहीं थी. हमने सोचा कि मैच के पहले सेशन में यहां जो होना होगा, हो जाएगा. इसके बाद जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच अपना रुख बदलेगी. जब भी हम भारत में खेलते हैं, तो पहला सत्र हमेशा ही महत्वपूर्ण होता है. इसके बाद विकेट सेट होने लगता है और स्पिनर्स को मदद मिलने लगती है. पिच पर ज्यादा घास नहीं थी, इसी कारण हमने सोचा कि कुलदीप (स्पिनर कुलदीप यादव) को मैच में शामिल करना चाहिए. इसका यह भी कारण है कि कुलदीप ने सपाट पिचों पर गेंदबाजी भी की है और वह विकेट भी ले रहे हैं.’

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...