18.7 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलमहिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में दर्दनाक हादसा, वेस्टइंडीज की खिलाड़ी...

महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में दर्दनाक हादसा, वेस्टइंडीज की खिलाड़ी के सिर पर लगी गेंद!

Published on

शारजाह

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज की चेनली हेनरी के साथ एक दर्द हादसा हो गया। पारी के 12वें ओवर की पहली गेंद न्यूजीलैंड की अमेलिया कर ने डिएंड्रा डॉटिन के खिलाफ हवा में एक शॉट खेला। शॉर्ट लेंथ गेंद पर अमेलिया ने लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को हवा में मार था, लेकिन वहां पर वेस्टइंडीज की फील्डर चेनली हेनरी खड़ी थी। हेनरी के लिए यह बिल्कुल ही आसान सा कैच था, लेकिन गेंद जैसे ही उनके पास आया मानों हेनरी का ब्रेन फेड हो गया।

चेनली के हाथों के बीच से गेंद उनके माथे यानी फोरहेड पर जाकर लगी। गेंद लगते ही चेनली नीचे गिर गई और खेल को रोक दिया गया। कुछ सेकेंड के लिए चेनली बेसुध हो गई थी। इसके बाद फौरन मैदान पर फिजियो आए और चोट की जगह पर स्प्रे किया। चुकी चोट उनके माथे और आंखों के ठीक ऊपर लगी थी, ऐसे में हेनरी को मैदान से बाहर ले जाया गया। अच्छी बात ये रही कि चेनली खुद अपने पैरों पर चल वापस पवेलियन लौटी।

न्यूजीलैंड की टीम ने मैच में जीता था टॉस
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। न्यूजीलैंड की टीम ने बल्लेबाजी में सधी हुई शुरुआत की थी और पहले पांच ओवर में टीम ने एक विकेट नहीं गंवाया था, लेकिन इसके बाद वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने मैच में दमदार वापसी की और न्यूजीलैंड की टीम को बैकफुट पर आने के लिए मजबूर कर दिया।

न्यूजीलैंड की टीम ने लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाए और 20 ओवर तक टीम 9 विकेट के गंवाकर 128 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा डिएंड्रा डॉटिन ने चार विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा एफे फ्लेचर ने दो विकेट लिए जबकि करिश्मा रामहरैक और आलिया एलेने के खाते में एक-एक विकेट आया।

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...