24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यनायाब है हरियाणा की नई सरकार, करोड़ों की संपत्ति रखने वाले सभी...

नायाब है हरियाणा की नई सरकार, करोड़ों की संपत्ति रखने वाले सभी मंत्री बेदाग, जानें कौन है सबसे ज्यादा

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा के सभी नवनियुक्त मंत्री करोड़पति हैं। उनकी औसत संपत्ति 30.80 करोड़ रुपये हैं। ‘एसोसिएशन डेमोक्रेटिक रिफर्म्स (एडीआर)’ ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। एडीआर ने यह भी कहा है कि किसी भी मंत्री ने अपने विरूद्ध आपराधिक मामले दर्ज नहीं होने की घोषणा की है। एडीआर और हरियाणा इलेक्शन वाच ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत सभी 14 मंत्रियों के हलफनामों का विश्लेषण किया है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक किसी भी मंत्री ने अपने विरूद्ध कोई आपराधिक मामला नहीं होने की एलान किया है। रिपोर्ट के अनुसार विश्लेषण से सामने आया कि सभी 14 मंत्री करोड़पति हैं और उनकी औसत संपत्ति 30.82 करोड़ रुपये है।

किसके पास सबसे ज्यादा संपत्ति?
एडीआर का कहना है कि सबसे अधिक संपत्ति श्रुति चौधरी के पास है जो पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पोती हैं। तोशाम निर्वाचन क्षेत्र की विधायक श्रुति चौधरी के पास 134.56 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री श्याम सिंह राणा हैं। उनके पास 1.16 करोड़ रुपये की सपत्ति है। वह राडौर निर्वाचन क्षेत्र के जन प्रतिनिधि हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री सैनी के पास पांच करोड़ रुपये की और वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल विज के पास 1.49 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सैनी स्नातक हैं। अन्य मंत्री विपुल गोयल ने अपने पास 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति होने की घोषणा की है जबकि आरती राव 68 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।

10 मंत्रियों ने दिखाया है कर्ज
दस मंत्रियों ने अपने ऊपर कर्ज होने की घोषणा की है। उनमें सबसे अधिक 13.37 करोड़ रुपये का कर्ज श्रुति चौधरी पर है। तीन मंत्रियों ने घोषणा की है कि वह 12 वीं पास हैं जबकि 11 ने स्नातक या उससे अधिक की शिक्षा प्राप्त करने की बात कही है। श्रुति चौधरी पहले एक बार महेंद्रगढ़ से सांसद रह चुके हैं। वह किरण चौधरी की बेटी हैं। उनकी मां किरण चौधरी लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई थीं। नायब सैनी के मंत्रीमंडल में दो महिला विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इनमें आरती राव और श्रुति चौधरी शामिल है। मंत्रीमंडल के 13 मंत्रियों में 11 कैबिनेट और दो राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...