18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलइंडिया ए ने सांस थामने वाले मुकाबले में पाकिस्तान ए को हराया,...

इंडिया ए ने सांस थामने वाले मुकाबले में पाकिस्तान ए को हराया, आखिरी ओवर में निकला नतीजा

Published on

अल अमरात (ओमान)

इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2024 में इंडिया ए ने जीत के साथ शुरुआत की है। अपने पहले मैच में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए ने पाकिस्तान ए के खिलाफ आखिरी ओवर में 7 रनों से जीत हासिल की। टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करते हुए इंडिया ए ने 8 विकेट पर 183 रन बनाए। पाकिस्तान ए ने जवाब में बेहतरीन बल्लेबाजी की लेकिन टीम 7 विकेट पर 176 रन ही बना पाई।

पाकिस्तान को दो ओवर में चाहिए थे 24 रन
पाकिस्तान ए को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 24 रन चाहिए थे। क्रीज पर अब्दुल समद सेट थे। उनका साथ अब्बास अफरीदी निभा रहे थे। रासिख सलाम ने भारत के लिए 19वां ओवर डाला और उन्होंने सिर्फ 7 रन ही दिए। दूसरी गेंद पर चौका खाने के बाद उन्होंने चौथी और पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं दिया। आखिरी ओवर में अंशुल कंबोज को डिफेंड करने के लिए 17 रन मिला। उन्होंने पहली ही गेंद पर समद को आउट कर दिया। उन्होंने 15 गेंद पर 25 रन बनाए। अब्बास अफरीदी ने तीसरी गेंद पर चौका मारा। इसके बाद दो गेंद पर कोई रन नहीं बना और इंडिया ए की जीत पक्की हो गई।

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...