11.9 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराष्ट्रीय'भारतीय सेना के साथ लद्दाख में गतिरोध खत्म…', बॉर्डर पेट्रोलिंग पर समझौते...

‘भारतीय सेना के साथ लद्दाख में गतिरोध खत्म…’, बॉर्डर पेट्रोलिंग पर समझौते की चीन ने की पुष्टि

Published on

नई दिल्ली

भारत और चीन के बीच लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर पेट्रोलिंग को लेकर एक नई सहमति बनी है। विदेश मंत्रालय ने इसको लेकर बयान जारी किया है। इस बीच चीन ने भी समझौते पर बड़ा बयान दिया है। चीन ने मंगलवार को कहा कि दोनों पक्ष प्रासंगिक मामलों पर एक समाधान पर पहुंच गए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि अब दोनों पक्ष उन प्रासंगिक मामलों पर एक समाधान पर पहुंच गए हैं जिनके बारे में चीन बढ़-चढ़कर बात करता है।

2020 से बना हुआ है गतिरोध
चीन और भारत के सैनिकों के बीच झड़प जून 2020 में गलवान में हुई थी। सैन्य गतिरोध के बाद भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों में खटास आई थी। लेकिन अब दोनों देश वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सैनिकों की वापसी और गश्त व्यवस्था पर सहमत हुए। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कज़ान में मंगलवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बैठक से पहले सोमवार को यह घोषणा की।

लिन जियान ने बीजिंग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “आगे चलकर चीन इन प्रस्तावों को लागू करने के लिए भारत के साथ काम करेगा। हाल ही में चीन और भारत सीमा से संबंधित मुद्दों पर राजनयिक और सैन्य स्तर के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में हैं।”

चीन ने कही बड़ी बात
पीएम मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक पर जियान ने कहा, “अगर कुछ भी सामने आता है तो हम आपको अपडेट रखेंगे। भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गश्त व्यवस्था पर सहमति बन गई है। इससे 2020 में इन क्षेत्रों में उत्पन्न हुए मुद्दों का समाधान होगा और हम अगला कदम उठाएंगे।” इसके अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हम कह सकते हैं कि चीन के साथ सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से पुरानी प्रक्रिया बहाल हो गई है और 2020 से पहले जो स्थिति थी, वही अब हो गई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी...

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का हमला, कई शहरों में दहशत

Iran की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर Israel की वायुसेना ने जोरदार हवाई...