11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यबनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मुस्लिम छात्र ने किया धर्म परिवर्तन! मंदिर में...

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मुस्लिम छात्र ने किया धर्म परिवर्तन! मंदिर में की पूजा-पाठ, जानिए क्या है सच्चाई

Published on

वाराणसी

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) के एक मुस्लिम छात्र के धर्म परिवर्तन की खबर से मंगलवार को वाराणसी में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया हैंडल से खबर सामने आई कि बीएचयू में पढ़ने वाले मुस्लिम छात्र ने परिसर स्थित एक मंदिर में धर्म परिवर्तन किया है। इस खबर के सामने आने के बाद एनबीटी ऑनलाइन ने इस खबर की पड़ताल की।

पड़ताल में जो सच सामने आया उसके बाद से विश्वविद्यालय प्रशासन अब बीएचयू के दावा करने वाले छात्र पर कार्रवाई की बात कर रहा है। वीडियो में दिख रहा कि युवक लंका चौराहे के पास एक साइबर कैफे और फोटो-कॉपी की दुकान चलाता है। इतना ही नहीं युवक ने बताया कि उसने धर्म परिवर्तन 2020 में ही करा लिया था। आज अपने दोस्तों के कहने पर मंदिर में बस पूजा-पाठ की है।

युवक चलाता है जेरोक्स की दुकान
वीडियो में बीएचयू के छात्र होने का दावा करने वाला युवक महमूद अलाम ने बताया कि वो मूल रूप से गया जिले के इमामगंज का रहने वाला है। 2010 से वो बनारस में अपने परिवार को छोड़ कर किराए पर रहता है। लंका चौराहे के पास किराए की दुकान ले कर जेरोक्स का काम करता है। 25 अगस्त 2020 को ही उसने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म स्वीकार किया है। अब उसने अपना नाम गुड्डू लाल रखा है। 2020 से ही लोग उसे गुड्डू के नाम से जानते हैं।

लोगों के कहने पर बनवाया वीडियो
वीडियो के बारे में महमूद उर्फ गुड्डू ने बताया कि बीएचयू के कुछ छात्र उनके दोस्त है। उन्हीं में से विवेक सिंह ने बीएचयू परिसर स्थित एक मंदिर में बुलवाया और कहा कि विधिवत पूजा-पाठ करते हैं। उन्होंने बताया कि मैंने तो 25 अगस्त 2020 को ही मुस्लिम धर्म छोड़ कर हिंदू धर्म अपना लिया है और अपने परिवार से अलग रहता हूं।

चीफ प्रॉक्टर को भनक तक नहीं
मामले में चीफ प्रॉक्टर एसपी सिंह से पूछा गया तो उन्होंने इस घटना के बारे में अनभिज्ञता जताई। चीफ प्रॉक्टर ने कहा कि वीडियो में दिख रहा युवक बीएचयू का छात्र है ही नहीं। वहीं दूसरे युवक के बारे में टीम भेजकर पता कराने की कोशिश कर रहे हैं। बीएचयू के छात्र होने का दावा करना गलत है। इस पर जांच कराकर प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...