4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यमथुरा में मोहन भागवत और सीएम योगी के बीच अहम मुलाकात, ढाई...

मथुरा में मोहन भागवत और सीएम योगी के बीच अहम मुलाकात, ढाई घंटे तक संघ नेताओं से हुई बातचीत

Published on

मथुरा,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात की. दोनों प्रमुख नेताओं के बीच ये अहम मुलाकात मथुरा के गौतम कुटीर में हुई. इसके अलावा सीएम योगी ने सप्त कुटीर में आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबोले से भी मुलाकात की. इस दौरान सीएम योगी करीब ढाई घंटे तक सप्त कुटीर में रुके.

संघ प्रवक्ता के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ और मोहन भागवत के बीच कुछ राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की. इसके अलावा उन्होंने गौतम कुटीर के मुद्दों के बारे में भी बातचीत की, जहां पर भागवत ठहरे हुए हैं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले आदित्यनाथ ने महासचिव दत्तात्रेय होसबले से भी मुलाकात की और सप्त कुटीर में ढाई घंटे से अधिक समय तक रहे. आरएसएस की इस दो दिवसीय बैठक के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी कई समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और भविष्य की योजनाएं तैयार होंगी.

मथुरा के परखम गांव में होगी राष्ट्रीय बैठक
संगठन द्वारा 10 अक्टूबर को अपनी वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक बयान के अनुसार, मंदिर शहर के पास परखम गांव में होने वाली इस बैठक में “संगठनात्मक लक्ष्यों” पर भी चर्चा की जाएगी, जिन्हें अगले साल तक हासिल किया जाना है, जब आरएसएस अपनी स्थापना के 100 साल पूरे करेगा.

25-26 अक्टूबर को होगी आरएसएस की बैठक
आरएसएस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुनील आंबेकर ने एक बयान में कहा कि इस साल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 25 और 26 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ब्रज प्रांत में मथुरा के पास परखम गांव में होने जा रही है.

उन्होंने कहा कि आरएसएस की 46 प्रांतीय इकाइयों के सभी प्रमुखों, महासचिवों और ‘प्रचारकों’ के बैठक में भाग लेने की उम्मीद है. आंबेकर ने बताया कि इस बैठक में आरएसएस प्रमुख भागवत, महासचिव दत्तात्रेय होसबले, सभी संयुक्त महासचिव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...