18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलविराट भाई को भी बोलना... रोहित शर्मा से ऑटोग्राफ लेते हुए युवती...

विराट भाई को भी बोलना… रोहित शर्मा से ऑटोग्राफ लेते हुए युवती ने ऐसा क्या कहा जिसे सुनकर हंसी छूट जाएगी

Published on

फैन: रोहित भाई, प्लीज ऑटोग्राफ दे दो…
फैन: थैंक्यू सो मच, और विराट भाई को भी बोलना मेरा ठीक है, उनको बोलना बहुत बड़ी फैन आई थी…
रोहित: बोलता हूं
फैन: यू आर द बेस्ट

ये बातचीत भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और उस फीमेल फैन की है, जो स्टेडियम में घंटों अपने पसंदीदा क्रिकेटर से मिलने का इंतजार कर रही थी। दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में खेला जाना है। 24 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे इस मैच के लिए महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पूरी तरह तैयार है।

मंद-मंद मुस्कुराते रहे रोहित शर्मा
पहला मैच सात विकेट से गंवाने के बाद यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए करो या मरो से कम का नहीं है, क्योंकि यहां हार का मतलब सीरीज में भी शिकस्त। इसी कड़ी में जब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा स्टेडियम में अपनी टीम के साथ पसीना बहा रहे थे तो एक फीमेल फैन से उनकी मुलाकात हो गई। युवती ने रोहित शर्मा से ऑटोग्राफ मांगा और बातचीत में विराट कोहली को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बता दिया। हिटमैन इस पूरी बातचीत को एन्जॉय करते नजर आए। साथ ही उन्होंने युवती की रिक्वेस्ट मानते हुए उनका मैसेज विराट तक पहुंचाने पर भी हामी भर दी।

न्यूजीलैंड के सामने स्पिनर्स की चुनौती
न्यूजीलैंड ने बेंगलुरू टेस्ट में भारतीय टीम को पहली पारी में 46 रन पर आउट कर दिया। भारत ने दूसरी पारी में मजबूत जज्बा दिखाया लेकिन टीम न्यूजीलैंड को 36 साल बार भारतीय सरजमीं पर जीत दर्ज करने से रोकने में नाकाम रही। न्यूजीलैंड के पास ईश सोढ़ी, मिशेल सेंटनर और एजाज पटेल जैसे अनुभवी स्पिनर है तो वही रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स के पास भी कामचलाऊ स्पिन गेंदबाजी करने की क्षमता है। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हमें परिस्थितियों से जल्दी सामंजस्य बैठाना होगा। अगर पिच से गेंद को अधिक टर्न मिलती है तो हमारी टीम में चार स्पिनर हैं। हम हालांकि पहले से निर्धारित सोच के साथ मैच में उतरने से बचना चाहेंगे।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...