4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यलड़की के बैग में रखी चीज देखकर उड़े यात्रियों के होश, पुलिस...

लड़की के बैग में रखी चीज देखकर उड़े यात्रियों के होश, पुलिस ने ट्रेन से बरामद किया ‘मौत का सामान’

Published on

बलिया,

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से होकर गुजर रही एक ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ट्रेन में सवार एक लड़की के पास से एक नहीं दो नहीं बल्कि सात सौ से ज्यादा बंदूक के जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पुलिस ने बताया कि बुधवार को एक पैसेंजर ट्रेन बिहार के छपरा की तरफ जा रही थी. जिसमें सवार एक लड़की के कब्जे से 750 कारतूस बरामद किए गए हैं.

बलिया में जीआरपी थाना प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी लड़की की उम्र करीब 20 साल है. वह बनारस से छपरा जा रही ट्रेन संख्या 05446 में सफर कर रही थी. आरोपी लड़की को .315 बोर के 750 कारतूस के साथ यात्रा करते देख किसी ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद बलिया रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव ने पीटीआई को बताया कि महिला की पहचान मनीता सिंह के रूप में हुई है, जो मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदिहार गांव की निवासी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाराणसी से चलने वाली ट्रेन में यात्रा कर रही युवती के बैग में ये कारतूस मिले हैं.

पूछताछ के दौरान आरोपी युवती ने पुलिस को बताया कि वह कारतूस लेकर छपरा जा रही थी. इंस्पेक्टर यादव ने बताया कि युवती के मुताबिक, गाजीपुर निवासी अंकित कुमार पांडेय और रोशन यादव नामक दो लोगों ने उसे कारतूस छपरा पहुंचाने को कहा था.

थाना प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और पुलिस अंकित कुमार पांडेय और रोशन यादव को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है. आपको बता दें कि इससे पहले भी 28 सितंबर को बलिया रेलवे स्टेशन से कुल 825 कारतूस बरामद किए गए थे और इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...