18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलभारतीय टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक... ओमान को हराकर शान से...

भारतीय टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक… ओमान को हराकर शान से एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची

Published on

अल अमीरात,

इमर्जिंग एशिया कप 2024 भारत की ए टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है. तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय ए टीम ने ग्रुप-बी के अपने तीसरे मैच में ओमान को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी. टीम ने दूसरा मैच जीतने के साथ ही सेमीफाइनल में एंट्री कर ली थी.

मगर तीसरा और ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए शान से सेमीफाइनल में एंट्री की है. तीसरे मैच के हीरो कप्तान तिलक वर्मा, आयुष बदोनी और अभिषेक शर्मा रहे. आयुष ने धांसू अंदाज में फिफ्टी जमाई.

तिलक और बदोनी की धांसू पारी से जीती टीम
मैच में ओमान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 140 रन जड़े थे. टीम के लिए मोहम्मद नदीम ने 41 और विकेटकीपर बल्लेबाज हम्माद मिर्जा ने 28 रन बनाए थे. जबकि भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी में रमनदीप सिंह, निशांत सिंधु, आर साई किशोर, रसिख दार सलाम और आकिब खान ने 1-1 विकेट लिया.

141 रनों के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम ने 15.2 ओवरों में ही यह मैच अपने नाम कर लिया. टीम ने इस दौरान 4 विकेट गंवाए. तिलक वर्मा ने 30 गेदों पर नाबाद 36 और आयुष बदोनी ने 27 गेंदों पर 51 रनों की धांसू पारी खेली. जबकि अभिषेक ने 15 गेंदों पर 34 रन जड़े. अनुज रावत 8 और नेहल वढेरा 1 रन ही बना सके. रमनदीप सिंह ने नाबाद 13 रन बनाए.

ओमान से पहले भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 7 रन से हराया था. इसके बाद दूसरे मैच में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने यूएई को 7 विकेट से शिकस्त दी. अब जीत की हैट्रिक लगा दी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...