18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलवाशिंगटन सुंदर का सत्ता, यूं न्यूजीलैंड की पहली पारी 259 रनों पर...

वाशिंगटन सुंदर का सत्ता, यूं न्यूजीलैंड की पहली पारी 259 रनों पर ढेर, अश्विन ने तो कमाल ही कर दिया

Published on

पुणे

भारतीय क्रिकेट टीम ने पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले ही दिन न्यूजीलैंड पर पकड़ बना ली है। पहले दिन टी-ब्रेक से पहले ही टीम इंडिया ने वाशिंगटन सुंदर की घातक गेंदबाजी के दम पर कीवी टीम को 259 रनों पर ढेर किया। पहली पारी में न्यूजीलैंड के लिए सबसे अधिक डेवॉन कॉन्वे ने 76 और रचिन रविंद्र ने 65 रनों की पारी खेली। उन्होंने बेंगलुरु में मैच विनिंग पारी खेली थी, जबकि भारत के लिए लंबे समय बाद मैदान पर उतरे वाशिंगटन सुंदर ने 7 विकेट झटके, जबकि 3 विकेट रविचंद्रन अश्विन के नाम रहे। इस तरह से भारतीय टीम के लिए सिर्फ दो गेंदबाजों ने मिलकर सभी 10 विकेट झटके।

न्यूजीलैंड ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्पिन फ्रेंडली पिच पर भारत अगर टॉस जीतता तो वो भी यही फैसला करता। उसने प्लेइंग-11 में एक बदलाव मैट हेनरी के रूप में किया, जबकि भारतीय टीम में 3 बदलाव हुए। वाशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल और आकाश दीप की वापसी हुई, जबकि केएल राहुल मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को बाहर किया गया।

न्यूजीलैंड को शुरुआती 3 झटके अश्विन ने दिए, जबकि इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने मोर्चा संभाला और कीवी बल्लेबाजों का बोरिया बिस्तर बांध दिया। अश्विन और सुंदर के तूफान के बीच डेवॉन कॉन्वे ने सबसे अधिक 76 और रचिन रविंद्र ने 65 रन की पारी खेली। मिचेल सेंटनर ने 33 रन ठोके तो 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप और रविंद्र जडेजा के रूप में 3 गेंदबाज विकेट नहीं ले सके।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...