14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलक्या पुणे टेस्ट हारकर भी WTC फाइनल में पहुंच सकती है टीम...

क्या पुणे टेस्ट हारकर भी WTC फाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया? कितना बदल जाएगा समीकरण

Published on

पुणे

पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत की हालत खराब है। न्यूजीलैंड ने टॉम लाथम (86 रन) के अर्धशतक से मैच के दूसरे दिन स्टंप तक पांच विकेट 198 रन बना लिए, जिससे उसकी कुल बढ़त 301 रन की हो गई। दिन का खेल खत्म होने तक टॉम ब्लंडेल 30 और ग्लेन फिलिप्स नौ रन बनाकर खेल रहे थे। सुबह भारत की पहली पारी 156 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए। अगर खेल ऐसा ही चलता रहा तो भारत मैच और सीरीज दोनों हार जाएगा। भारत की इस हार को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उम्मीदों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

एक हार और उम्मीदें धुंधली
भारत वर्तमान में 12 मैच के बाद 68.06 प्रतिशत के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) स्टैंडिंग में टॉप पर है। ऑस्ट्रेलिया 62.50 के साथ दूसरे स्थान पर है, उसके बाद श्रीलंका 55.56 का नंबर आता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले, भारत डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने के लिए मजबूत स्थिति में लग रहा था, जो अगली गर्मियों में लॉर्ड्स में खेला जाएगा। हालांकि, बेंगलुरु में निराशाजनक हार और पुणे में एक और झटके की संभावना के बाद फाइनल की राह थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो गई है। अगर भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ता है, तो उसका PCT घटकर 62.82 रह जाएगा।

छह में से चार मैच जीतने होंगे
पांच मैच की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले टीम इंडिया के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में एक मैच बाकी है। रोहित शर्मा की टीम को अन्य टीमों के नतीजों पर भरोसा किए बिना डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह पक्की करने के लिए अपने बाकी छह मैचों में से कम से कम चार मैच जीतने होंगे। यदि ऐसा नहीं हो पाता तो फिर भारत को अन्य श्रृंखलाओं के अनुकूल परिणामों पर निर्भर रहना होगा। उदाहरण के लिए, श्रीलंका इस डब्ल्यूटीसी साइकिल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों से खेलेगा और उन नतीजों का भारत की लगातार तीसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं पर सीधा असर पड़ेगा।

साउथ अफ्रीका को मिलेगा फायदा
भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारना यानी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका को सीधा फायदा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले प्रोटियाज टीम को पांच मैच खेलने हैं, जिसमें चार अपनी सरजमीं पर श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ खेलने हैं। इन दोनों श्रृंखला में जीत का दावेदार दक्षिण अफ्रीका ही रहेगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...