14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलिया और SA दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कई नए...

ऑस्ट्रेलिया और SA दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कई नए और हैरान करने वाले नाम

Published on

दिल्ली

भारतीय क्रिकेट बोर्ड की सीनियर चयन समिति ने शुक्रवार देर रात भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे और ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा की। भारत की T20I टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैच की T-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है और 8 नवंबर को डरबन में पहला मैच होगा। इसके बाद भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद अहम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले जाने वाली चार मैच की टेस्ट सीरीज के लिए भी भारतीय टीम की घोषणा की गई है।

कुलदीप यादव नहीं जाएंगे ऑस्ट्रेलिया
भारतीय चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद वह अपनी बाईं कमर की पुरानी समस्या का परमानेंट इलाज चाहते थे, इसलिए उन्हें बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में भेजा जाएगा।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपकर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर
रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार टी-20 मैचों के लिए भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैश्य, अवेश खान और यश दयाल

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...