14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलघुटनों पर आया इंग्लैंड, रावलपिंडी में पाकिस्तान की धांसू जीत, सीरीज भी...

घुटनों पर आया इंग्लैंड, रावलपिंडी में पाकिस्तान की धांसू जीत, सीरीज भी कब्जाई

Published on

रावलपिंडी (पाकिस्तान),

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 9 विकेट से धांसू जीत दर्ज की. मुकाबले के तीसरे दिन (26 अक्टूबर) पाकिस्तान को जीत के लिए 36 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने आसानी से हासिल कर लिया. रनचेज के दौरान पाकिस्तान का इकलौता विकेट सैम अयूब के रूप में गिरा. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की टेस्ट पर 2-1 से कब्जा कर लिया.

साल 2021 के बाद अपने घर पर पाकिस्तान की यह पहली टेस्ट सीरीज जीत रही. साथ ही नवंबर 2015 के बाद से इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की पहली टेस्ट सीरीज जीत भी है. यह केवल दूसरी बार है जब पाकिस्तान ने पहला टेस्ट हारने के बाद 3 मैचों की टेस्ट सीरीज जीती है. इससे पहले उसने साल 1995 में जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐसा किया था. पाकिस्तान-इंग्लैंड सीरीज के पहले दो मुकाबले मुल्तान में खेले गए थे. पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पारी और 47 रनों से जीत हासिल की थी. वहीं दूसरा टेस्ट मैच पाकिस्तान ने 152 रनों से जीता था.

मुकाबले में पाकिस्तान ने इंग्लैंड की दूसरी पारी सिर्फ 112 रनों पर समेट दी. इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में जो रूट ने सबसे ज्यादा 33 और हैरी ब्रूक ने 26 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए लेफ्ट-आर्म स्पिनर नोमान अली ने छह विकेट लिए. वहीं ऑफ-स्पिनर साजिद खान को चार सफलताएं हासिल हुईं. साजिद खान ने मैच में 10 और नोमान अली ने 9 विकेट लिए.

बता दें कि मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 267 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान ने सऊद शकील के शतक की बदौलत अपनी पहली पारी में 344 रन बनाए. पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान को 77 रनों की लीड मिली थी. शकील ने 223 गेंदों पर 134 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके शामिल रहे. शकील को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

मैच का संक्षिप्त स्कोर
इंग्लैंड: पहली पारी 267 रन, दूसरी पारी 112 रन
टारगेट: 36 रन
पाकिस्तान: पहली पारी 344 रन, दूसरी पारी 37/1

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...