11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeखेलतब खिलाड़ी के तौर पर शर्मसार हुए अब हेड कोच... गौतम गंभीर...

तब खिलाड़ी के तौर पर शर्मसार हुए अब हेड कोच… गौतम गंभीर का वो 2012 वाला कनेक्शन

Published on

नई दिल्ली

न्यूजीलैंड ने पुणे में भारत को हराकर इतिहास रच दिया। 12 साल बाद भारतीय टीम अपने घर में पहली बार कोई सीरीज हारी। न्यूजीलैंड ने पहली बार टीम इंडिया को घर पर कोई टेस्ट सीरीज हराई। भारतीय टीम ने आखिरी बार जब घर पर कोई टेस्ट सीरीज हारी थी। तो वो इंग्लैंड से हारी थी। इंग्लैंड ने भारत को 2-1 से हराया था। हालांकि उस सीरीज और इस सीरीज में एक खास कनेक्शन है। गौतम गंभीर का कनेक्शन है। कैसे, आइये जानते हैं।

2012 में भी बतौर खिलाड़ी भारतीय टीम के साथ गौतम गंभीर
आपको बता दें कि जब भारत इंग्लैंड से 2012 में अपने घर पर टेस्ट सीरीज हारा था। तो उस वक्त भी बतौर खिलाड़ी गौतम गंभीर टीम के साथ जुड़े हुए थे। अब 12 साल बाद न्यूजीलैंड ने भारत को भारत में टेस्ट सीरीज हराई तो गौतम गंभीर टीम के साथ बतौर हेड कोच जुड़े हुए हैं। बता दें कि 2012 में गौतम गंभीर के अलावा विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा भी उस भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिसे इंग्लैंड ने हराया था। अब इन्हीं खिलाड़ियों के सामने 12 साल में दूसरी बार टीम इंडिया ने अपने घर पर टेस्ट सीरीज गंवाई।

कुछ ऐसा रहा पुणे टेस्ट मैच का हाल
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने भारत के खिलाफ महाराष्ट्र क्रिकेट ऐसोसिएशन स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहली पारी में कीवी टीम ने 259 रन बनाए थे। वाशिंगटन सुंदर ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 7 विकेट झटके थे। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 76 रन डिवोन कॉन्वे ने बनाए थे।

इसके बाद पहली पारी में भारत सिर्फ 156 रन के स्कोर पर सिमट गया। कीवी टीम के लिए सर्वाधिक 7 विकेट मिचेल सैंटनर ने लिए थे। इसके बाद न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में लाथम की 86 रन की पारी के चलते 255 रन बना डाले और भारत के सामने 359 रन का टारगेट रखा। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 245 रन पर तीसरे दिन ऑल आउट हो गई और 113 रन से मैच हार गई। यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए सर्वाधिक 77 रन बनाए जबकि मिचेल सैंटनर ने फिर 6 विकेट लिए।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...