14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलहम उन्हें शुरू में ही झटका... भारत में पहली बार टेस्ट सीरीज...

हम उन्हें शुरू में ही झटका… भारत में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने के बाद टॉम लाथम ने यह क्या कहा?

Published on

पुणे

भारतीय धरती पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने से प्रसन्नचित न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने शनिवार को कहा कि भारत पर हावी होकर खेलना और पहले दोनों टेस्ट मैच में टॉस का फैसला उनके पक्ष में रहना उनकी ऐतिहासिक सीरीज जीत में महत्वपूर्ण कारक थे। न्यूजीलैंड ने शनिवार को दूसरे टेस्ट में भारत को 113 रन से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। भारत बेंगलुरु में पहला टेस्ट आठ विकेट से हार गया था। इसके बाद यहां दूसरे टेस्ट मैच में भी हार के कारण उसका पिछली 18 सीरीज से अजेय रहने का सिलसिला भी टूट गया।

टॉम लीथम ने ऐतिहासिक जीत के बाद क्या कहा?
टॉम लाथम ने न्यूजीलैंड की तीन दिन के अंदर जीत के बाद पत्रकारों से कहा,‘हमने भारत पर हावी होने की शैली अपनाई। हम उन्हें शुरू में ही झटका देने में सफल रहे। इसके अलावा टॉस का फैसला भी हमारे अनुकूल रहा। इसने वास्तव में हमारे लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’ उन्होंने कहा,‘हम उनके सामने कड़ी चुनौती पेश करना चाहते थे और शुरू में उन्हें झटका देना चाहते थे जिसमें हम सफल रहे। हमने बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया जो वास्तव में महत्वपूर्ण रहा। हमारे गेंदबाजों ने बहुत अच्छा खेल दिखाया। उनका इस तरह का प्रदर्शन देखकर बहुत अच्छा लगा।’

टॉस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई…
भारत के 2016 और 2021 के दौर में न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा रहे लैथम ने कहा कि टॉस ने भी कीवी टीम की सफलता में प्रमुख भूमिका निभाई। भारत ने पहले टेस्ट मैच में टॉस जीता था लेकिन बल्लेबाजी करते हुए उसकी टीम केवल 46 रन पर आउट हो गई थी। लैथम का दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला सफल रहा था। उन्होंने कहा,‘टॉस पर फैसला हमारे पक्ष में रहा। मुझे लगता है कि यहां मैंने पहली बार टॉस जीता। हमारी टीम के लिए टॉस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है विशेष कर बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में।’ दूसरे टेस्ट में मिशेल सेंटनर ने 13 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई और कप्तान ने भी उनकी जमकर प्रशंसा की

लाथम ने कहा, ‘मिच काफी समय से चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहा है। वह लंबे समय से हमारी क्रिकेट टीम का हिस्सा रहा है और हम जानते हैं कि वह कितना उपयोगी गेंदबाज है। उन्होंने जिस तरह से गेंदबाजी की उससे वास्तव में टीम को उन पर गर्व है।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...