14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलवो गोल्डन दौर चला गया... विराट कोहली का नाम लेते हुए एबी...

वो गोल्डन दौर चला गया… विराट कोहली का नाम लेते हुए एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा घरेलू टेस्ट सीरीज हार चुकी है। तीन मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम मेहमान टीम के खिलाफ 0-2 से पीछे है और उसे एक मैच खेलना है। यह 12 साल में घरेलू धरती पर भारत की पहली टेस्ट सीरीज हार भी रही। घरेलू मैदान पर भारत के दबदबे की चर्चाओं को ब्लैककैप्स ने खत्म कर दिया, जिन्होंने बेहतरीन परिस्थितियों का फायदा उठाया। मेजबान टीम की हार के बाद जहां उनकी कड़ी आलोचना हो रही है।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कहा का मानना है कि यह न्यूजीलैंड का कमाल है। साथ ही उन्होंने भारतीय टीम के स्पिन खेलने के कौशल पर सवाल उठाया है। डिविलियर्स ने कहा कि न्यूजीलैंड की जीत नई परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में दौरा करने वाली टीम की प्रतिभा का परिणाम है। महान क्रिकेटर ने अपनी राय के समर्थन में दक्षिण अफ्रीकी धरती पर बल्लेबाज विराट कोहली के प्रभावशाली प्रदर्शन का उदाहरण भी दिया।

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के करीबी दोस्तों में शामिल डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- जब आप भारत जाते हैं तो ऐसा माना जाता है कि भारतीय खिलाड़ी स्पिन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होते हैं। इसका हमेशा यह मतलब नहीं होता कि यह सच है कि सभी बल्लेबाज दुनिया में स्पिन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। जब आपको टर्निंग विकेट मिलता है और आपको एक अच्छा गेंदबाज मिलता है तो चाहे आप कितने भी अच्छे खिलाड़ी क्यों न हों, आप दबाव में रहेंगे। अगर बल्लेबाज के पास दिमाग, कौशल और क्षमता है तो आप दुनिया की किसी भी परिस्थिति में रन बना सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा- भारतीय बल्लेबाजों में कुछ भी गलत नहीं है। वे सभी बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वे स्पिन खेल सकते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि बहुत-सी टीमें इस धारणा को समझ चुकी हैं और जब आप भारत जाते हैं तो आपको मुश्किल समय का सामना करना पड़ता है, वह समय बीत चुका है। उन्होंने कहा- 90 के दशक और 2000 के दशक की शुरुआत बीत चुकी है, जब आप कुछ परिस्थितियों में सिर्फ एक वॉकिंग विकेट होते थे। विराट कोहली को देखिए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में भी शतक बनाए हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...