14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलरिंकू सिंह का जलवा, राणा जी ने जड़े 11 चौके, रणजी ट्रॉफी...

रिंकू सिंह का जलवा, राणा जी ने जड़े 11 चौके, रणजी ट्रॉफी में KKR वाले यूपी के लड़कों ने मौज कर दी

Published on

मुल्लांपुर

उत्तर प्रदेश ने रिंकू सिंह और नीतिश राणा के अर्धशतकों से सोमवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के तीसरे दिन पंजाब के खिलाफ शिकंजा कस दिया। सलामी बल्लेबाज माधव कौशिक की करियर की सर्वश्रेष्ठ 163 रन की पारी के बाद उत्तर प्रदेश ने चार और अर्धशतक जड़कर पहली पारी नौ विकेट पर 556 रन के विशाल स्कोर पर घोषित की और पंजाब पर 346 रन की बढ़त बना ली।

रणजी में दिखा KKR पावर
स्टंप तक पंजाब की टीम दूसरी पारी में एक विकेट पर 49 रन पर जूझ रही थी और 297 रन से पिछड़ रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के राणा और रिंकू ने तीसरे विकेट के लिए 120 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी बनाई। राणा ने 106 गेंद में 66 रन की आक्रामक पारी खेली जिसमें 11 चौके जड़े थे जबकि रिंकू ने 131 गेंद में आठ चौके और एक छक्के से 68 रन बनाए। सौरभ कुमार ने 67 गेंद में तीन छक्के और पांच चौके से 69 रन की पारी खेली जबकि शिवम शर्मा ने 58 गेंद में चार छक्के और दो चौके से नाबाद 50 रन की पारी खेलकर पंजाब के आक्रमण को हताश किया।

हर्षल पटेल और चहल ने हरियाणा को चमकाया
इंदौर में नौवें नंबर खेलने उतरे हर्षल पटेल के नाबाद 72 रन से और युजवेंद्र चहल की 142 गेंद में 27 रन की पारी से हरियाणा ने मध्य प्रदेश पर पहली पारी की अहम बढ़त हासिल की। मध्यप्रदेश के 308 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा ने नौ विकेट पर 431 रन बनाए, जिसमें पटेल अंतिम खिलाड़ी अमन कुमार (04) के साथ क्रीज पर थे। सलामी बल्लेबाज लक्ष्य दलाल ने 271 गेंद में 105 रन बनाकर अपना पहला शतक जड़ा जबकि धीरू सिंह ने 94 रन की पारी खेली और शतक से चूक गए। हिमांशु राणा (90 रन) भी शतक से चूक गए। बाएं हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय ने 117 रन देकर चार विकेट झटके।

केरल बनाम बंगाल के मैच में क्या हुआ?
कोलकाता में बंगाल के तेज गेंदबाज ईशान पोरेल ने 83 रन देकर पांच विकेट चटकाए, जो उनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पांच विकेट चटकाने का पांचवां प्रदर्शन है, जिससे केरल का स्कोर पांच विकेट पर 83 रन हो गया। केरल के मध्यक्रम ने हालांकि स्कोर सात विकेट पर 267 रन कर दिया। अनुभवी जलज सक्सेना ने 162 गेंद में 84 रन बनाए जबकि सलमान निजार ने 64 रन की पारी खेली। इन दोनों ने बंगाल के गेंदबाजों को निराश करते हुए सातवें विकेट के लिए 140 रन जोड़े। निजार 205 गेंद का सामना कर चुके हैं, उनके साथ विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद अजहरूद्दीन 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...