21.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल झाँसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2024 का शुभारंभ

बीएचईएल झाँसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2024 का शुभारंभ

Published on

झांसी।

सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, झाँसी के प्रशासनिक भवन के हरित मैदान में आयोजित सतर्कता जागरुकता समारोह के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक एवं इकाई प्रमुख विनय निगम द्वारा सभी कार्मिकों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिला कर सतर्कता जागरुकता सप्ताह 2024 का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस वर्ष सतर्कता जागरुकता सप्ताह 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2024 तक विषयवस्तु “सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि” के साथ मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक महोदय विनय निगम ने अपने संदेश में कहा कि जागरूकता सप्ताह को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश, संगठन और समाज के लोगों में भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु इसके उपायों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। सप्ताह के दौरान, सत्यनिष्टा और नैतिकता के महत्व पर जोर देते हुए युवाओं को विभिन्न कार्यकलापों में शामिल करने पर विशेष बल दिया जाना चाहिए।

भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई एक सामूहिक लड़ाई है जिसमें हम सब की भागीदारी होनी चाहिए। आइए हम सब मिलकर समाज में सत्यनिष्ठा की संस्कृति को बढानें में अपना योगदान करें ताकि राष्ट्र की समृद्धि सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर भेल के महाप्रबंधक केए राफे, एनएन रमन, बीके माँझी, मिलिंद कुलकर्नी, सभी डीआरओ, विभागाध्यक्षगण, यूनियन—एसोसियेशन के प्रतिनिधिगण एवं कार्मिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन सतर्कता विभाग प्रमुख उपेंद्र कुमार सिंह एवं तकनीकी समन्वयन नीरज कुमार, उप. प्रबंधक (सतर्कता) ने किया।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...