21.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़एम्स के नवीन भवन "कौटिल्य" का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअली लोकार्पण

एम्स के नवीन भवन “कौटिल्य” का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअली लोकार्पण

Published on

– देश स्वास्थ्य सुविधाओं से लगातार समृद्ध हो रहा है: श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल के नवीन भवन “कौटिल्य” का मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली से वर्चुअली लोकार्पण किया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने स्वास्थ्य सुविधाएँ देने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार माना।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि देश को स्वास्थ्य सुविधाओं से लगातार समृद्ध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भोपाल एम्स के नवीन भवन के लोकार्पण से संस्थान के छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। कौटिल्य भवन में भूतल सहित पाँच तल है इसकी कुल लागत 64.4 करोड़ रूपये है। भवन में दो व्याख्यान कक्ष, केफेटेरिया और अनुसंधान एवं अन्य सुविधा विस्तार के लिए पर्याप्त स्थान है।

उन्होंने कहा कि एम्स भोपाल में ड्रोन सेवाएँ भी शुरू हुई है। पाँच किलोग्राम पेलोड क्षमता वाले ड्रोन का उपयोग करके भोपाल से रायसेन जिले के गौहरगंज की 30 किलोमीटर की हवाई दूरी को मात्र 20 मिनट में तय किया जाएगा। ड्रोन सेवा से आपातकालीन दवाओं प्रयोगशाला नमूनों यहां तक की रक्त उत्पादों की आपूर्ति समय पर सुनिश्चित हो सकेगी।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार से एम्स भोपाल के छात्र-छात्राओं को अच्छा माहौल मिलेगा। कौटिल्य भवन में बनने वाली नई प्रयोगशालाएँ शिक्षणकक्ष और अन्य सुविधाएँ यहां के छात्रों के लिए मिलेंगी। उन्होंने धन्वंतरि जयंती और आयुर्वेद दिवस की बधाई भी दी। इस अवसर पर भोपाल संसदीय क्षेत्र के सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा अनेक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात दी गई।

उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को आयुषमान योजना से जोड़ा गया है। यूविन पोर्टल शुरू किया गया है। इस अवसर पर एम्स भोपाल अध्यक्ष डॉ. सुनील मलिक, उपनिदेशक एम्स भोपाल डॉ. अजीत कुमार और डीन डॉ. रजनीश जोशी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, संस्थान के चिकित्सक शिक्षक कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...