भेल भोपाल।
बीएचईएल में चार साल पहले स्थगित की गई लैपटॉप योजना की कॉरपोरेट ने बहाली कर दी है। 01 अप्रैल 2020 से अगले आदेश तक इस योजना को स्थगित रखा गया था। यह योजना केवल उन पात्र कर्मचारियों के लिए खोली गई जो 25 मई 2019 को कंपनी के रोल में थे और अभी भी कंपनी के रोल में है और जिन्होंने कभी लैपटॉप सुविधा का लाभ नहीं उठाया है। कर्मचारियों के पास ईएसएस में प्रतिपूर्ति दावे जमा करने का विकल्प होगा। बिना ईएसएस सुविधा वाले कर्मचारी अपना आवेदन संबंधित एचआर—स्थापना में जमा कर सकेंगे।
