14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलरोहित-विराट के दिल को सुकून मिला होगा, महिला क्रिकेट टीम ने NZ...

रोहित-विराट के दिल को सुकून मिला होगा, महिला क्रिकेट टीम ने NZ से बदला ले लिया

Published on

अहमदाबाद

इस वक्त न्यूजीलैंड की दो-दो क्रिकेट टीम भारत दौरे पर है। पुरुष टीम टेस्ट सीरीज तो महिला टीम वनडे श्रृंखला खेलने भारत आई हुई है। रोहित शर्मा, विराट कोहली सरीखे सितारों से सजी भारतीय मेंस टीम को न्यूजीलैंड ने टेस्ट सीरीज में हरा दिया। 12 साल बाद भारतीय टीम अपने घर पर टेस्ट सीरीज हार चुकी है। भारतीय खेमे में सन्नाटा पसरा हुआ है। खिलाड़ियों को दिवाली के दिन भी प्रैक्टिस करना पड़ेगा। ऐसे माहौल के बीच भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड की वुमेंस टीम को वनडे श्रृंखला में हरा दिया।

स्मृति का शतक, हरमन की फिफ्टी
दरअसल, तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर पर थी। मंगलवार को तीसरा और सीरीज का डिसाइडर मैच खेला गया। ब्रुक हैलिडे की 86 रन की पारी ने न्यूजीलैंड को खराब शुरुआत से उबारते हुए 232 रन तक पहुंचा दिया। इस मामूली लक्ष्य को भारतीय महिला टीम ने 45वें ओवर में ही चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना ने दमदार शतक ठोका। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद अर्धशतक लगाया और भारतीय टीम को सीरीज जिता दी। गेंदबाजी में अनुभवी दीप्ति शर्मा ने तीन जबकि प्रिया मिश्रा ने दो विकेट लिए।

बेकार गई हैलिडे की पारी
भारतीय गेंदबाजों ने पारी की शुरुआत से ही सटीक लाइन-लेंथ से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को परेशानी में रखा। जेमिमा रोड्रिग्स के शानदार थ्रो पर सूजी बेट्स के रन आउट होने से भारत को पहली सफलता मिली। शानदार लय में चल रही न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन (नौ रन) का बल्ला भी मैच में नहीं चला। जॉर्जिया प्लिमर ने 39 तो मैडी ग्रीन 19 रन बनाए। हैलिडे ने सबसे ज्यादा 86 रन बनाए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...