3.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeखेल75 साल बाद ऐसा कमाल, टेस्ट क्रिकेट में तीन बैटर्स ने एक...

75 साल बाद ऐसा कमाल, टेस्ट क्रिकेट में तीन बैटर्स ने एक ही मैच में ठोका अपना पहला शतक

Published on

चटगांव (बांग्लादेश)

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बुधवार को अपनी पहली पारी छह विकेट पर 575 रन पर घोषित करने के बाद बांग्लादेश के 38 रन पर चार विकेट झटक कर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट को सात विकेट से जीतने वाले दक्षिण अफ्रीका के लिए तीन खिलाड़ियों ने शतक जड़े।

75 साल बाद हुआ ऐसा कमाल
टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 75 साल बाद हुआ, जब किसी एक टेस्ट मैच में तीन बल्लेबाजों ने अपना पहला शतक ठोका। टोनी डि जॉर्जी ने 177 जबकि वियान मुलडर ने नाबाद 105 रन का योगदान दिया। ट्रिस्टन स्टब्स ने मैच के पहले दिन 106 रन बनाए थे। टोनी डि जॉर्जी, स्टब्स और मुल्डर ने क्रमशः अपने पांचवें, आठवें और 16वें टेस्ट में अपना पहला शतक बनाया। इससे पहले नवंबर 1948 में जब वेस्टइंडीज ने जब भारत का दौरा किया था तब दिल्ली में सीरीज के पहले मैच में क्लाइड वालकॉट (152), गेरी गोमेज (101), एवर्टन वीक्स (128) और रॉबर्ट क्रिस्टियानी (107) के शतकों की बदौलत पहली पारी में 631 रन बनाए। वालकॉट, गोमेज और क्रिस्टियानी ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक बनाया, जबकि वीक्स का यह दूसरा शतक था।

साउथ अफ्रीकी की मुट्ठी में मैच
दिन की शुरुआत में डी जॉर्जी और डेविड बेडिंघम को बांग्लादेश के गेंदबाजों के सामने कोई परेशानी नहीं हुई। इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी के दौरान स्पिनरों के खिलाफ स्वीप और रिवर्स स्वीप का अच्छा इस्तेमाल किया। श्रृंखला के पहले टेस्ट में आठ विकेट लेने वाले ताइजुल ने पांच रन के अंदर तीन विकेट चटका कर बांग्लादेश को मैच में वापस लाने की कोशिश की। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 386 रन से पांच विकेट पर 391 रन हो गया।

बांग्लादेश पूरी तरह बैकफुट पर
ताइजुल ने बेडिंघम को बोल्ड कर 59 रन की उनकी पारी को खत्म करने के बाद डी जॉर्जी को पगबाधा किया। उन्होंने विकेटकीपर काइल वेरनिन को खाता खोले बिना चलता कर बांग्लादेश की वापसी की उम्मीदे बढ़ा दी। तेज गेंदबाज नाहिद राणा (83 रन पर एक विकेट) ने रयान रिकेलटन (12) को विकेटकीपर महिदुल इस्लाम के हाथों कैच कराकर दक्षिण अफ्रीका की परेशानी और बढ़ा दी लेकिन मुलडर और सेनुरान मुथुसामी (नाबाद 68) ने सातवें विकेट के लिए 152 रन की अटूट साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।

मुलडर ने 150 गेंद में अपना शतक पूरा किया जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने पारी घोषित कर दी। आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे कैगिसो रबाडा ने इसके बाद अपने शुरुआती तीन ओवर में शदमन इस्लाम और जाकिर हसन को पवेलियन की राह दिखाई। इस्लाम खाता नहीं खोल सके जबकि हसन ने दो रन बनाए। डेन पीटरसन ने महमुदुल हसन (10) तो वहीं केशव महाराज ने रात्रि प्रहरी हसन महमूद को आउट कर बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेल दिया। स्टंप्स के समय मोमिनुल हक छह जबकि कप्तान नजमुल हसन शंटों चार रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...