10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeखेलशतक से चूक कर भी कमाल कर गए शुभमन गिल, पूरे स्टेडियम...

शतक से चूक कर भी कमाल कर गए शुभमन गिल, पूरे स्टेडियम में दर्शकों ने खड़े होकर बजाई तालियां

Published on

मुंबई

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुभमन गिल ने टीम इंडिया के लिए 90 रनों की दमदार पारी खेली। वह अपने छठे शतक के करीब पहुंचकर सिर्फ 10 रन से चूक गए। शुभमन गिल ने खेल के दूसरे दिन 30 रनों से अपनी पारी को आगे बढ़ाया था। पहले सेशन की शुरुआत में शुभमन गिल ने तूफानी अंदाज में अपनी फिफ्टी पूरी की। फिफ्टी पूरा होने के बाद शुभमन गिल ने संभलकर खेलना शुरू किया, लेकिन दूसरे छोर से ऋषभ पंत लगातार न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को अपना निशाना बना रहे थे।

बता दें कि शुभमन गिल ने सिर्फ 66 गेंद अपनी फिफ्टी पूरी की। अपने इस अर्धशतक को पूरा करने में शुभमन ने तीन चौके और एक छक्का भी लगाया। शुभमन गिल का टेस्ट करियर में यह 7वां फिफ्टी था। इस तरह शुभमन के इस अर्धशतक से टीम इंडिया ने मैच में धमाकेदार वापसी की। वहीं अपने 90 रनों की पारी में शुभमन ने 146 गेंद का सामना किया जिसमें 7 चौके और 1 छ्क्का शामिल रहा।

पहले दिन भारत ने 86 रन पर गंवा दिए थे 4 विकेट
मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 235 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में जब टीम इंडिया मैदान पर उतरी तो पहले दिन की समाप्ति तक उसने सिर्फ 86 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और ऋषभ पंत के बीच एक मजबूत साझेदारी हुई।

गिल और पंत के बीच पार्टनरशिप के कारण ही टीम इंडिया दूसरे दिन लंच ब्रेक के बाद न्यूजीलैंड के स्कोर को पार बढ़त लेने में सफल रही। हालांकि पंत और गिल के अलावा और कोई भी बल्लेबाज बल्लेबाजी में अपना कमाल नहीं दिखा सके।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...