8 C
London
Tuesday, March 10, 2026
HomeUncategorizedरोहित बल के अंतिम संस्कार में पहुंचीं स्मृति ईरानी, परिवार-सितारों ने दी...

रोहित बल के अंतिम संस्कार में पहुंचीं स्मृति ईरानी, परिवार-सितारों ने दी श्रद्धांजलि

Published on

फैशन इंडस्ट्री का बड़ा नाम रहे रोहित बल के निधन ने सभी को हिलाकर रख दिया है. कश्मीर से आए रोहित ने इंडियन फैशन को दुनियाभर में अलग पहचान दिलाई थी. उनके जाने से फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड और फैशन की दुनिया से जुड़े सितारे भी दुखी हैं. डिजाइनर का अंतिम संस्कार शनिवार शाम को दिल्ली में हुआ.

रोहित बल के अंतिम संस्कार में पहुंचे सितारे
रोहित बल का अंतिम संस्कार उनके भाई ने किया. यहां फैशन डिजाइनर को श्रद्धांजलि देने के लिए एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी पहुंची थीं. स्मृति के अलावा एक्टर अर्जुन रामपाल, FDCI के प्रेसीडेंट सुनील सेठी संग बहुत-से मॉडल्स और डिजाइनर जैसे रोहित गांधी और वरुण बहल भी पहुंचे. दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में रोहित बल का अंतिम संस्कार हुआ. यहां स्मृति ईरानी को डिजाइनर के परिवार से मिलते और शोक जताते देखा गया.

डिजाइनर की याद में उनके परिवार ने सोमवार को शाम 4 बजे प्रार्थना सभा भी रखी है. ये सभा दिल्ली के साई इंटरनेशनल सेंटर में की जाएगी. रोहित बल के अचानक हुए निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी. बताया गया था कि डिजाइनर को दिल से जुड़ी बीमारी थी, जिसके चलते वो एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे. अपनी बीमारी के चलते उन्होंने फैशन की दुनिया से दूरी बना ली थी. हालांकि पिछले ही साल उन्होंने इंडस्ट्री में कमबैक किया था.

सलमान ने दी श्रद्धांजलि
इस बीच सुपरस्टार सलमान खान ने भी डिजाइनर रोहित बल के निधन पर शोक जताते हुए एक पोस्ट शेयर की है.

2024 में किया था आखिरी शो
लैक्मे फैशन वीक 2024 में रोहित बल ने अपना आखिरी शो किया था. यहां उनके बनाए डिजाइनर आउटफिट को पहनकर अनन्या पांडे ने रैंप वॉक की थी. अनन्या, रोहित की शोस्टॉपर थीं. रैंप पर एक्ट्रेस संग रोहित बल ने भी वॉक किया था, जहां उन्हें लड़खड़ाते देखा जाएगा. रोहित यहां काफी कमजोर भी नजर आए थे. डिजाइनर के निधन की खबर पर उनके करीबियों को विश्वास नहीं हो रहा है. प्रोड्यूसर करण जौहर ने बताया कि जब उन्हें ये खबर मिली तब उन्होंने रोहित के डिजाइन किए कपड़े ही पहने हुए थे. ये खबर उनके लिए बेहद शॉकिंग थी.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...