10.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों ने पुलिस जवानों से लूटीं दो INSAS राइफल,...

छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों ने पुलिस जवानों से लूटीं दो INSAS राइफल, साप्ताहिक बाजार के दौरान हमला

Published on

सुकमा,

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दो INSAS राइफल लूट ली हैं. यह घटना आज थाना जगरगुण्डा के तहत हुई, जब पुलिस की एक पार्टी साप्ताहिक बाजार की ड्यूटी पर थी. इस बारे में एसपी किरण चव्हाण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों पर हमला कर दिया, जिसमें थाना जगरगुण्डा के दो जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों ने पुलिस के जवानों से दो INSAS राइफल लूट लीं. हमले के तुरंत बाद इलाके में सुरक्षा बलों ने गहन सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया. इलाके की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. नक्सलियों की तलाश में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है. एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी. पुलिस विभाग इस मामले को गंभीरता से लेकर नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है.

बीते दिनों पकड़े गए थे 19 नक्सली
बता दें कि भेज्जी और जगरगुण्डा क्षेत्रों में पुलिस ने बीते दिनों 19 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था. जगरगुण्डा क्षेत्र से तीन नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जबकि भेज्जी क्षेत्र में दो आम नागरिकों की हत्या में संलिप्त पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था. इसके अतिरिक्त, जगरगुण्डा क्षेत्र से विस्फोटक सामग्री के साथ 14 नक्सलियों को पकड़ा गया था. गिरफ्तार सभी नक्सली पिछले 8-10 वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय थे, और उनके खिलाफ पहले से ही न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था.

 

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...