12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेललाइव मैच में गिरी बिजली... एक खिलाड़ी की मौत, रेफरी समेत कई...

लाइव मैच में गिरी बिजली… एक खिलाड़ी की मौत, रेफरी समेत कई प्लेयर जख्मी, VIDEO

Published on

पेरू,

खेल जगत से एक ऐसी दुखद खबर सामने आ रही है, जिसने फैन्स समेत दिग्गजों को भी निशब्द कर दिया है. एक फुटबॉल मैच के दौरान अचानक मैदान पर आकाशीय बिजली गिर गई. इसकी चपेट में आने से एक खिलाड़ी की मौत हो गई. जबकि रेफरी समेत कई खिलाड़ी बुरी तरह जख्मी हो गए हैं.

गंभीर रूप से जख्मी खिलाड़ियों और रेफरी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. यह दुखद घटना पेरू से सामने आ रही है. पेरू के चिलका में 3 नवंबर को दो घरेलू क्लब जुवेटड बेलाविस्टा (Juventud Bellavista) और फैमिलिया चोका (Familia Chocca) के बीच मैच चल रहा था. इसी दौरान यह हादसा हुआ.

39 साल के जोस होगो पर गिरती है ये बिजली
यह हादसा उस वक्त हुआ, जब मैच का पहला हाफ चल रहा था. इस दौरान तक जुवेंटड बेलाविस्टा ने मैच में 2-0 से बढ़त बना रखी थी. इसी दौरान मौसम ज्यादा खराब हो गया, तो रेफरी ने विसल बजाकर गेम रोक दिया. साथ ही खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाने को कहा.

इस दौरान खिलाड़ी जा ही रहे होते हैं कि अचानक बिजली गिर जाती है. यह बिजली 39 साल के प्लेयर जोस होगो डे ला क्रूज मेजा (Jose Hugo de la Cruz Mesa) पर गिरती है. जिनकी मौत हो जाती है. बिजली गिरने से रेफरी समेत एक साथ 5 खिलाड़ी जमीन पर गिर पड़ते हैं.

पहले भी बिजली गिरने से हुई फुटबॉलर की मौत
इस हादसे में 40 साल के गोलकीपर हुआन चोका गंभीर रूप से झुलस जाते हैं. उनके शरीर पर जलने के निशान भी हैं. बिजली गिरने के बाद जमीन पर गिरे प्लेयर्स में से 1-2 उठने की भी कोशिश करते हैं. इन सभी घायल खिलाड़ियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

बिजली गिरने से फुटबॉलर की मौत की यह घटना पहली नहीं है. इसी साल फरवरी में इंडोनेशिया के वेस्ट जावा के सिलिवांगी स्टेडियम में एक दोस्ताना फुटबॉल मैच हुआ था. तब अचानक बिजली गिरने से 35 साल के सेप्टन राहराजा की मौत हो गई थी. तब राहराजा जख्मी हुए थे. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...