— घाट/बेदी बनाने एवं तैयारियां में जुटे छठव्रती श्रद्धालु
भेल भोपाल।
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा आज से नहाय खाय से शुरू हुआ। छठ पूजा आयोजन समिति संयोजक सतेन्द्र कुमार ने कहा कि 7 नवंबर 2024 को शाम चार बजे एवं 8 नवंबर प्रातः 5 बजे से छठ मइया के मधुरिम गीतों एवं भजनों की प्रस्तुति बिहार के प्रसिद्ध लोक गायिका चंदन तिवारी, रितिम दुबे एवं गायक आकाश मिश्रा द्वारा सरस्वती मंदिर छठ घाट पर बिहार सांस्कृतिक परिषद एवं मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के लिए भोजपुरी साहित्य अकादमी के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
