9 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभेल न्यूज़बाल मनोरंजन केंद्र बच्चों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा” – टी. एस....

बाल मनोरंजन केंद्र बच्चों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा” – टी. एस. मुरली

Published on

बीएचईएल मुख्य चिकित्सालय में बच्चों के लिए बाल मनोरंजन केंद्र का शुभारम्भ

हरिद्वार

बीएचईएल मुख्य चिकित्सालय के बाल्य एवं शिशु रोग विभाग द्वारा अस्पताल में भर्ती बच्चों के लिए, एक बाल मनोरंजन केंद्र की शुरूआत की गई है । इस केंद्र में बच्चों के पढ़ने योग्य मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकें तथा खेलने के लिए खिलौनों आदि की भी व्यवस्था की गई है । बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक टी. एस. मुरली तथा बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षिका श्रीमती टी. सौम्या ने, इस बाल मनोरंजन केंद्र का उद्घाटन किया ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए टी. एस. मुरली ने कहा कि यह अनूठी पहल, अस्पताल में भर्ती बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहायक सिद्ध होगी । उन्होंने कहा कि इस बाल मनोरंजन केंद्र के माध्यम से बच्चों को, मोबाइल तथा लैपटॉप आदि से दूर रखने में भी मदद मिलेगी । श्रीमती टी. सौम्या ने कहा कि इससे बच्चों के मन में किताबों के प्रति रूचि बढ़ेगी तथा वे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से होने वाले दुष्प्रभावों से भी बचेंगे ।

उल्लेखनीय है कि इस बाल मनोरंजन केंद्र में कोई भी व्यक्ति बच्चों से संबंधित पुस्तकें तथा खिलौने आदि दे सकता है, जिससे इस केंद्र को और विस्तार देने में सहायता मिलेगी ।इस अवसर पर मुख्य (चिकित्सा सेवाएं) डा. शारदा स्वरूप, महाप्रबंधक (पीसीआरआई) अमित श्रीवास्तव, बाल्य एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डा. दीपा कर्मा शिल्पी सहित अनेक चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ के सदस्य, लेडीज क्लब की पदाधिकारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे ।

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...

बीएचईएल के एक नेता की सोसायटी चर्चाओं में,अध्यक्ष पद व गेट पास भी खतरे में

बीएचईएल के नेताओं के कई मामले यूं तो चर्चाओं में रहते ही हैं लेकिन...