17.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़कर्मचारियों के लिए पौष्टिक तथा स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक भोजन उपलब्‍ध कराना एक प्राथमिक आवश्‍यकता:...

कर्मचारियों के लिए पौष्टिक तथा स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक भोजन उपलब्‍ध कराना एक प्राथमिक आवश्‍यकता: ईडी

Published on

भेल कारखाने में स्‍टाफ केन्‍टीन फिर से शुरू

भेल, भोपाल।

एस एम रामनाथन, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने सोमवार से कर्मचारियों के लिए स्‍टाफ केन्‍टीन में लंच की सुविधा को फिर से प्रारंभ किया । इस अवसर पर बी के सिंह, महाप्रबंधक अविनाश चन्‍द्रा, महाप्रबंधक विकास खरे, महाप्रबंधक ए औरंगाबादकर केन्‍टीन सलाहकार समिति के सदस्‍यगण तथा बीएमएस, एचएमएस, एआईबीईयू तथा सीटू से केन्‍टीन सलाहकार समिति के प्रतिनिधिगण एवं मानव संसाधन विभाग के आरिफ अहमद सिद्धदीकी, अपर महाप्रबंधक तथा केन्‍टीन प्रभारी अरविन्‍द प्रसाद व अन्‍य कर्मचारी बड़ी संख्‍या में उपस्थित थे ।

इस अवसर पर रामनाथन ने कहा कि बीएचईल प्रबंधन कर्मचारियों तथा सभी स्‍टेक होल्‍डर को सुविधा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है । प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए किए गए विभिन्‍न प्रयासों में स्‍टाफ केन्‍टीन को फिर से प्रारंभ करना एक महत्‍वपूर्ण कदम है । कर्मचारियों के लिए उचित कार्य वातावरण उपलब्‍ध कराने और उन्‍हें पौष्टिक तथा स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक भोजन उपलब्‍ध कराना एक प्राथमिक आवश्‍यकता है । उन्‍होंने मानव संसाधन विभाग के इस पहल के लिए उनकी प्रशंसा की । उल्‍लेखनीय है कि स्‍टाफ केन्‍टीन में सभी नियमित कर्मचारियों के लिए लंच की अवधि के दौरान भोजन की सुविधा उपलब्‍ध होगी जिसे ऑनलाईन बुक किया जा सकेगा ।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...