2 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeखेलIPL 2025 के ऑक्शन की तारीखों का ऐलान, 24 और 25 नवंबर...

IPL 2025 के ऑक्शन की तारीखों का ऐलान, 24 और 25 नवंबर को सऊदी में होगी खिलाड़ियों की निलामी

Published on

नई दिल्ली,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए खिलाड़ियों के मेगा ऑक्शन की तारीखों का ऐलान हो गया है. 24 और 25 नवंबर 2024 को सऊदी अरब के जेद्दा में ऑक्शन किया जाएगा. जेद्दा के अबादी अल जोहर एरिना (जिसे बेंचमार्क एरिना के नाम से भी जाना जाता है) में ऑक्शन कार्यक्रम का आयोजन होगा. वहीं यहां से 10 मिनट की दूरी पर स्थित होटल शांगरी-ला में खिलाड़ियों व अन्य लोगों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी. आईपीएल अथॉरिटी की तरफ से बताया गया है कि उनकी संचालन टीम वीजा और लॉजिस्टिक्स आवश्यकताओं के लिए सभी खिलाड़ियों व अन्य स्टाफ के संपर्क में रहेगी.

दरअसल, सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट रिलीज कर दी थी. इसके बाद सभी को ऑक्शन की तारीखों की घोषणा का इंतजार था. करोड़ों क्रिकेट फैन्स इस पल का इंतजार कर रहे थे. अब तारीखों के ऐलान के बाद सभी को इंतजार है कि किस खिलाड़ी पर कौन सी फ्रेंचाइसी कितने की बोली लगाती है. ऑक्शन की तारीख और जगह की आधिकारिक घोषणा से पहले तक कहा जा रहा था कि खालिड़ियों की निलामी सऊदी अरब की राजधानी रियाद में होगी. हालांकि निलामी जेद्दा में होगी.

10 फ्रेंचाइजी खर्ज कर सकेंगी 641.5 करोड़
बता दें कि इस साल की नीलामी बहुत बड़ी है, जिसमें ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह जैसे भारत के हाई प्रोफाइल सितारे शामिल होने जा रहे हैं. 10 फ्रेंचाइजी के पास कुल मिलाकर 204 स्लॉट के लिए खर्च करने के लिए लगभग 641.5 करोड़ रुपये होंगे. इन 204 स्लॉट में से 70 विदेशी खिलाड़ियों के लिए निर्धारित हैं. अब तक, 10 फ्रेंचाइजी ने 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनका कुल खर्च 558.5 करोड़ रुपये है.

IPL खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट

गुजरात टाइटन्स (GT)
– शुभमन गिल (16.5 करोड़)
– राशिद खान (18 करोड़)
– साई सुदर्शन (8.5 करोड़)
– शाहरुख खान (4 करोड़)
– राहुल तेवतिया (4 करोड़)

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
– निकोलस पूरन (21 करोड़)
– मयंक यादव (11 करोड़)
– रवि बिश्नोई (11 करोड़)
– आयुष बदोनी (4 करोड़)
– मोहसिन खान (4 करोड़)

मुंबई इंडियंस (MI)
– हार्दिक पंड्या (16.35 करोड़)
– सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़)
– रोहित शर्मा (16.30 करोड़)
– जसप्रीत बुमराह (18 करोड़)
– तिलक वर्मा (8 करोड़)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
– ऋतुराज गायकवाड़ (18 करोड़)
– मथीशा पथिराना (13 करोड़)
– शिवम दुबे (12 करोड़)
– रवींद्र जडेजा (18 करोड़)
– महेंद्र सिंह धोनी (4 करोड़)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
– पैट कमिंस (18 करोड़)
– हेनरिक क्लासेन (23 करोड़)
– अभिषेक शर्मा (14 करोड़)
– ट्रेविस हेड (14 करोड़)
– नीतीश कुमार रेड्डी (6 करोड़)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
– विराट कोहली (21 करोड़)
– रजत पाटीदार (11 करोड़)
– यश दयाल (5 करोड़)

दिल्ली कैपिटल्स (DC)
– अक्षर पटेल (16.50 करोड़)
– कुलदीप यादव (13.25 करोड़)
– ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़)
– अभिषेक पोरेल (4 करोड़)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
– सुनील नरेन (12 करोड़)
– रिंकू सिंह (13 करोड़)
– आंद्रे रसेल (12 करोड़)
– वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़)
– हर्षित राणा (4 करोड़)
– रमनदीप सिंह (4 करोड़)

BCCI ने बदले थे रिटेंशन नियम
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में रिटेंशन को लेकर नए नियम जारी किए. इसके मुताबिक, एक फ्रेंचाइजी ज्यादा से ज्यादा 6 खिलाड़ी ही रिटेन कर सकती है. यदि किसी ने टीम 6 से कम खिलाड़ियों को रिटेन किया है, तो उस स्थिति में फ्रेंचाइजी को ऑक्शन के दौरान राइट टू मैच (RTM) कार्ड इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...