12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलएक ही टीम से खेलेंगे भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी, विराट और...

एक ही टीम से खेलेंगे भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी, विराट और बाबर मचाएंगे धमाल

Published on

नई दिल्ली

कैसा होगा जब एक-दूसरे के कट्टर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटर एक ही टीम के लिए मैदान पर उतरे। मैदान पर एक-दूसरे के विरोध में नहीं बल्कि साथ में खेले। ऐसा सुनने में अच्छा लग सकता है। फैंस को विराट कोहली, रोहित शर्मा और बाबर आजम की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह और शाहीन अफरीदी की धारदार गेंदबाजी। कई क्रिकेट फैंस को इस पर विश्वास नहीं होगा, लेकिन ऐसा सच होने वाला है। दरअसल अफ्रीका क्रिकेट संघ (एसीए) ने एक समय लोकप्रिय रहे एफ्रो-एशिया कप को लगभग दो दशक बाद फिर शुरू करने को लेकर एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) और अन्य हितधारकों के साथ बातचीत शुरू की है।

इस टूर्नामेंट में दोनों महाद्वीप की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हैं। एफ्रो-एशिया कप का अब तक दो बार आयोजन हुआ है। यह टूर्नामेंट 2005 में दक्षिण अफ्रीका (ड्रॉ रहा) जबकि 2007 में भारत (एशिया जीता) में आयोजित किया गया। तीसरे सत्र का आयोजन 2009 में कीनिया में होना था लेकिन यह कभी नहीं हो पाया। एसीए के अंतरिम अध्यक्ष और जिंबाब्वे क्रिकेट के अध्यक्ष तावेंग्वा मुकुहलानी के हवाले से ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ ने कहा, ‘क्रिकेट के अलावा एफ्रो-एशिया कप संगठन के लिए बहुत जरूरी वित्तीय राशि लाता है और दोनों तरफ इसके लिए बहुत अधिक इच्छाशक्ति है।’

रोमांचक होता है एफ्रो-एशिया कप
उन्होंने कहा, ‘हमने एशिया क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अपने समकक्षों और जाहिर तौर पर हमारे अफ्रीकी महाद्वीप के संघों के साथ बातचीत की है। वे चाहते हैं कि एफ्रो-एशिया कप को फिर से शुरू किया जाए।’ एसीसी ने अब तक इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। वर्ष 2005 में एशियाई टीम की अगुआई पाकिस्तान के कप्तान इंजमाम उल हक ने की थी और इसमें राहुल द्रविड़, आशीष नेहरा और अनिल कुंबले जैसे भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली थी।

एशिया की 2007 की टीम में महेंद्र सिंह धोनी, सौरव गांगुली, हरभजन सिंह, जहीर खान, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर जैसे भारतीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जबकि पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद यूसुफ और शोएब अख्तर ने किया था। एसीए साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर अफ्रीका प्रीमियर लीग के आयोजन पर भी विचार कर रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...