2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के स्पोर्ट्स क्लब को बचाने के लिए सड़क पर उतरेंगे भेलकर्मी

भेल के स्पोर्ट्स क्लब को बचाने के लिए सड़क पर उतरेंगे भेलकर्मी

Published on

भोपाल।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) अपना स्पोर्ट्स क्लब राज्य शासन को सौंपने की तैयारी कर रहा है। इसका विरोध शुरू हो गया है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स कामगार ट्रेड यूनियन भेल भोपाल ने इस निर्णय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन के नेता दीपक गुप्ता बताते हैं कि भेल प्रबंधन के इस निर्णय के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जा रहा है। जिसके पहले चरण में भेल के गेट नंबर-5 के सामने 6 नवंबर को जंगी द्वार सभा की जाएगी। गुप्ता ने बताया कि भेल कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए संचालित स्पोर्ट्स क्लब पर राज्य शासन के अफसरों की कुदृष्टि पड़ गई है। शासन के दबाव में भेल प्रबंधन भी स्पोर्ट्स क्लब को शासन को सौंपने को तैयार हो गया है। इसका भेल का प्रत्येक कर्मचारी विरोध कर रहा है। वे कहते हैं कि स्पोर्ट्स क्लब आज भी भेल कर्मचारियों के वेतन से सदस्यता शुल्क लेकर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जंगी द्वार सभा में आंदोलन के अगले चरणों पर विचार कर घोषणा की जाएगी। गुप्ता कहते हैं कि भेल के कर्मचारी राज्य शासन के अधिकारियों के मंसूबों को कभी फलीभूत नहीं होने देंगे।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...

बीएचईएल के एक नेता की सोसायटी चर्चाओं में,अध्यक्ष पद व गेट पास भी खतरे में

बीएचईएल के नेताओं के कई मामले यूं तो चर्चाओं में रहते ही हैं लेकिन...