12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलआईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऋषभ पंत की धूम, आस-पास भी नहीं रोहित...

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऋषभ पंत की धूम, आस-पास भी नहीं रोहित और विराट

Published on

दुबई

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद आईसीसी ने अपनी नई टेस्ट रैंकिंग को जारी कर दिया है। आईसीसी के इस टेस्ट रैंकिंग में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पांच पायदान के फायदे से छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। पंत ने मुंबई टेस्ट के दौरान दो अर्धशतकीय पारियां खेलीं, हालांकि भारत तीसरे और अंतिम टेस्ट में हार से सीरीज 0-3 से गंवा बैठा। इस प्रदर्शन से पंत को रैंकिंग में फायदा हुआ जो संकेत है कि वह गंभीर कार दुर्घटना के बाद अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी कर चुके हैं।

ऋषभ पंत जुलाई 2022 में रैंकिंग में हासिल किए गए अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ पांचवें स्थान से महज एक कदम पीछे है। शीर्ष टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में शामिल अन्य भारतीय बल्लेबाजों में बाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी मौजूद हैं जो एक पायदान नीचे चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। न्यूजीलैंड ने मुंबई में 25 रन की करीबी जीत से सीरीज में वाइटवाश किया जिससे शीर्ष 10 टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में पंत और दौरा करने वाली टीम के डेरिल मिचेल को फायदा हुआ।

डेरिल मिचेल को भी हुआ फायदा
मिचेल आठ पायदान की छलांग से सातवें स्थान पर पहुंच गए, उन्होंने मुंबई टेस्ट में भारत के खिलाफ पहली पारी में 82 रन की पारी खेली जिससे वह टीम के साथी केन विलियमसन (दूसरे स्थान) के साथ शामिल हो गए जो न्यूजीलैंड के शीर्ष 10 में मौजूद एकमात्र खिलाड़ी थे। इंग्लैंड के दायें हाथ के बल्लेबाज जो रूट ने सूची में शीर्ष पर अपनी बढ़त बरकरार रखी है जिसमें विलियमसन, हैरी ब्रुक (तीसरे), जायसवाल (चौथे) और स्टीव स्मिथ (पांचवें) उनके लिए चुनौती हैं।

भारत के शुभमन गिल ने मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 90 रन की पारी खेली जिससे वह चार पायदान के लाभ से 16वें स्थान पर पहुंचे जबकि न्यूजीलैंड के ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ विल यंग 29 पायदान की उछाल से 44वें स्थान पर काबिज होने में सफल रहे। रविंद्र जडेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 विकेट लेने से टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में दो पायदान के फायदे से छठे स्थान पर पहुंचे जिससे वह रविचंद्रन अश्विन से एक स्थान पीछे हैं।

बॉलिंग में टॉप पर हैं कगिसो रबाडा
कागिसो रबाडा शीर्ष रैंकिंग पर काबिज हैं। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस से आगे दूसरे स्थान पर हैं। वहीं टीम साथी वाशिंगटन सुंदर टेस्ट गेंदबाजों में सात पायदान के लाभ से 46वें स्थान पर पहुंच गये। न्यूजीलैंड के स्पिन जोड़ीदार एजाज पटेल (12 पायदान के फायदे) और ईश सोढी (तीन पायदान के फायदे) क्रमश: 22वें और 70वें स्थान पर बने हुए हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...