12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलवाह! श्रेयस अय्यर ने कमाल कर दिया, रणजी ट्रॉफी में बल्ले से...

वाह! श्रेयस अय्यर ने कमाल कर दिया, रणजी ट्रॉफी में बल्ले से लगाई आग, ठोका तूफानी शतक

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर रणजी ट्रॉफी में अपने बल्ले से धूम मचा रहे हैं। श्रेयस अय्यर ने ओडिसा के खिलाफ 101 गेंद में शतक ठोककर वापसी के लिए एक बार फिर से ताल ठोक दिया है। अय्यर ने खेल के पहले दिन मुंबई के लिए 152 रनों की नाबाद पारी खेली जिससे टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 385 बना लिए। रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में अय्यर के बल्ले से यह दूसरा शतक आया है।

अय्यर को अपनी इस शतकीय पारी में सिद्धेश लाड का बेहतरीन साथ मिला। अय्यर के साथ सिद्धेश लाड ने भी बेहतरीन शतक लगाया। सिद्धेश लाड भी 234 गेंद का सामना कर 14 चौके के साथ नाबाद 116 रन बनाकर खेल रहे हैं। मध्यक्रम के ये दोनों बल्लेबाज अब तक चौथे विकेट के लिए 231 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं।

श्रेयस अय्यर ने विस्फोट अंदाज में की बैटिंग
भारतीय बल्लेबाज अय्यर 164 गेंद की अपनी पारी में अब तक 18 चौके और चार छक्के लगा चुके हैं। यह उनका लगातार दूसरा रणजी शतक है। उन्होंने अपने पिछले मैच में 142 रन बनाए थे। अय्यर और लाड 41वें ओवर में उस समय एक साथ आए जब बिपलब सामंत्रेय ने लगातार गेंदों पर ओपनर बल्लेबाज अंगकृष्ण रघुवंशी (92 रन, 124 गेंद, 13 चौके, तीन छक्के) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (00) को आउट किया। अजिंक्य रहाणे एक बार फिर बल्लेबाजी में अपना कमाल नहीं दिखा सके। वहीं अंगकृष को ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की जगह मुंबई की टीम में शामिल किया गया है।

सामंत्रेय ने रघुवंशी को बोल्ड करने के बाद रहाणे को एलबीडब्ल्यू आउट किया। मुंबई को मिले लगाताक दो झटके के बाद अय्यर और लाड के ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी आ गई थी। हालांकि, इन दोनों खिलाड़ियों ने ओडिसा के गेंदबाजों का डटकर सामना करते हुए अपना-अपना शतक पूरा कर मुंबई की टीम को बिखरने से बाच लिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...