– सरस्वती मंदिर छठ घाट पर सैंकड़ो व्रतियों ने की पूजा अर्चना
भेल, भोपाल।
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा बुधवार को व्रतियों ने दिन भर उपवास के पश्चात खरना किया। सरस्वती मंदिर छठ घाट पर सैंकड़ो व्रतियों ने घाट की पूजा अर्चना किये एवं कुआँ से जल लेकर अर्पित किये। गुरुवार को शाम अस्ताचल सूर्य को अर्ध्य किया जाएगा।
इसके लिए मंदिर घाट पर विशेष व्यवस्था के तहत स्वछता, कुंडों में नर्मदा जल भराव, लाइटिंग, साज सज्जा, कुएं से लाइव सवार इत्यादि की गई है। छठ पूजा आयोजन समिति संयोजक सतेन्द्र कुमार ने कहा कि 7 नवंबर 2024 को शाम चार बजे एवं 8 नवंबर प्रातः 5 बजे से छठ मइया के मधुरिम गीतों एवं भजनों की प्रस्तुति बिहार के प्रसिद्ध लोक गायिका चंदन तिवारी, रितिम दुबे एवं गायक आकाश मिश्रा द्वारा सरस्वती मंदिर छठ घाट पर बिहार सांस्कृतिक परिषद एवं मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के लिए भोजपुरी साहित्य अकादमी के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
