9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभेल न्यूज़एक करोड़ 24 लाख के सात विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

एक करोड़ 24 लाख के सात विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

Published on

भेल, भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र भारत) श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गोविंदपुरा क्षेत्र में एक करोड़ 24 लाख के सात विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास की रफ्तार यूं ही जारी रहेगी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने इंद्रपुरी के सी सेक्टर में 45 लाख रुपए लागत की बीमा हॉस्पिटल से चीनी टाइल्स तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

उन्होंने श्री दुर्गा मंदिर इंद्रपुरी सेक्टर ए में लगभग 7 लाख रुपए की बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया । कर्मवीर नगर में 22 लाख रुपए लागत के कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया । राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने नरेला शंकरी में भवानीधाम के अपोजिट साइड पर 8 लाख रुपए लागत के आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन पूजन किया। इसके साथ ही साई धाम कॉलोनी में सीसी रोड और रिटेनिंग वाल का भूमि पूजन किया। इसकी लागत 14 लाख रुपए है।

नीरजा नगर फेस 2 के सामने पार्क में प्लेटफार्म शेड और एक्यूप्रेशर ट्रैक के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसकी लागत लगभग 9 लाख रुपए है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर के भ्रमण के दौरान पार्षद श्रीमती उर्मिला मोर्य, श्रीमती शिरोमणि शर्मा, श्रीमती ममता विश्वकर्मा, श्रीमती छाया ठाकुर, श्री जीत राजपूत, श्री मनोज विश्वकर्मा, श्री छोटू पंडित, श्री लवकुश यादव , श्री भीकम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

आज इज्तिमा आयोजन स्थल का जायजा लेंगी मंत्री गौर
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर 7 नवम्बर 2024, गुरूवार को दोपहर 12 बजे इज्तिमा आयोजन स्थल, ईटखेड़ी ,भोपाल पहुंचेंगी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर आयोजन स्थल पर इज्तिमा आयोजन समिति के पदाधिकारियों, अपर मुख्य सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, कलेक्टर, एसएसपी , भोपाल जिला सहित अन्य अधिकारियों के साथ इज्तिमा के आयोजन की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा करेंगी और स्थल का निरीक्षण करेंगी।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है ।...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...