11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeखेलकप्तानी से हटाओ... रोहित शर्मा पर सुनील गावस्कर से भिड़ा कंगारू, दे...

कप्तानी से हटाओ… रोहित शर्मा पर सुनील गावस्कर से भिड़ा कंगारू, दे डाला ऐसा बड़ा बयान

Published on

नई दिल्ली

ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच ने सुनील गावस्कर के सुझाव पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें गावस्कर ने कहा था कि अगर रोहित शर्मा पहले टेस्ट मैच नहीं खेल पाते हैं तो जसप्रीत बुमराह को पूरी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया जाना चाहिए। उनका मानना है कि भारतीय टीम का बीजीटी में सिर्फ एक ही कप्तान होना चाहिए। पांच मैचों की श्रृंखला 22 नवंबर को पर्थ में शुरू हो रही है। लेकिन रोहित शर्मा सीरीज के पहले मैच का शायद हिस्सा नहीं हो क्योंकि उनकी पत्नी रितिका सजदे प्रेगनेंट हैं। रोहित और रितिका दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं।

सुनील गावस्कर ने क्या कहा था?
सुनील गावस्कर ने सुझाव दिया कि बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को रोहित को समय से पहले सूचित करना चाहिए कि भारत अपने कप्तान के बिना सीरीज की शुरुआत नहीं कर सकता। उनका मानना है कि यदि आवश्यक हो, तो कप्तानी पूरी तरह से बुमराह को सभी पांच टेस्ट मैचों के लिए सौंप दी जानी चाहिए। हालांकि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच, गावस्कर से ‘पूरी तरह’ असहमत हैं और उनका मानना है कि रोहित ही टीम के एकमात्र कप्तान हैं।

फिंच नहीं हैं सुनील गावस्कर से सहमत
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने अराउंड द विकेट पॉडकास्ट पर कहा, ‘मैं सनी से इस बात पर पूरी तरह से असहमत हूं। रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। अगर आपको घर पर रहने की जरूरत है क्योंकि आपकी पत्नी बच्चे को जन्म देने वाली है… यह एक बहुत ही खूबसूरत पल है… और आप उस संबंध में जितना समय लेना चाहते हैं, उतना समय ले सकते हैं।’

विराट कोहली भी अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए चले गए थे घर
रोहित शर्मा इस वक्त खुद को पिछले दौरे पर विराट कोहली की जैसी स्थिति थी, ठीक उसी में पाते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान (विराट कोहली) एडिलेड में पहले टेस्ट के बाद घर वापस चले गए थे और सीरीज के बाकी मैचों में नहीं खेले थे क्योंकि वह और अनुष्का शर्मा पहली बार पेरंट्स बने थे। अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया था। हालांकि रोहित का केस थोड़ा अलग है क्योंकि वह बाकी चार टेस्ट मैचों के लिए वापस आएंगे और पर्थ में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी से कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल लेंगे। बुमराह रोहित की गैरमौजूदगी में कप्तानी करने के सबसे संभावित दावेदार हैं क्योंकि वह टीम के उप-कप्तान हैं।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...