10.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यउनके भीतर असुरों की रूह घूम रही है... यूपी उपचुनाव के बीच...

उनके भीतर असुरों की रूह घूम रही है… यूपी उपचुनाव के बीच प्रमोद कृष्णम ने किसके लिए कही ये बात?

Published on

संभल

पूर्व कांग्रेस नेता और श्रीकल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष पर जोरदार हमला किया है। उनके अनुसार सभी विपक्षी नेताओं में आसुरी शक्तियों का निवास हो गया है और उनके भीतर असुरों की रूह घूम रही है। कल्कि धाम में शिला महादान यज्ञ के अवसर पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष के अनर्गल आरोपों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहज भाव को लेकर राय रखी। आचार्य कृष्णम ने कहा कि हर युग में आसुरी शक्तियां होती हैं। जब भगवान राम और भगवान कृष्ण थे, तब भी आसुरी शक्तियां थीं। आगे कल्कि अवतार होगा, तो आज भी आसुरी शक्तियां होंगी।

उन्होंने कहा, ‘अफसोस इस बात का है कि यह सारी आसुरी शक्तियां आज विपक्ष के नेताओं में आ गई हैं और उनके अंदर असुरों की रूह घूमती है।’ प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा कि विपक्ष भगवान राम का विरोध करते हैं। काशी, मथुरा और कल्कि धाम का विरोध करते हैं। वे लोग नहीं चाहते थे कि भगवान राम या कल्कि धाम का मंदिर बने लेकिन आसुरी शक्तियां हमेशा पराजित हुई हैं और आगे भी पराजित होंगी। कल्कि धाम का मुख्य सूत्र है ‘सत्य सनातन सर्वदा’। भगवान कृष्ण का गीता में उद्घोष है, सत्य सार्थक सर्वदा। भगवान कृष्ण और राम ही कलयुग में कल्कि के रूप में अवतार लेंगे। जिस धरा पर भगवान आने वाले हैं, उनके आने से पहले हमने कल्कि धाम के निर्माण का संकल्प लिया है।

कल्कि धाम के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी को लेकर उन्होंने कहा कि उनको मैंने नहीं बुलाया था और न ही वो अपनी मर्जी से आए थे। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री भगवान की कृपा से यहां पर आए थे। भगवान ने उनको प्रेरणा दी। पीएम मोदी बहुत ही सशक्त और उच्च कोटि के आध्यात्मिक धार्मिक व्यक्ति हैं। उनके जीवन का एक-एक पल राष्ट्र के लिए समर्पित है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह लोग थियेटर के जोकर हैं। इनको कोई गंभीरता से नहीं लेता। ये बहुत अच्छे लोग हैं, लेकिन राहुल गांधी की संगत में आने के बाद से उनके जैसा ही सोचने लगे हैं। भगवान से इनको सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करूंगा।

बता दें, श्री कल्कि महोत्सव का आगाज उत्तर प्रदेश के संभल में आज से हो गया है। श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आमंत्रण में कहा है कि भगवान श्री हरि विष्णु के दशम अवतार श्री कल्कि नारायण की अवतरण स्थली संभल तीर्थ क्षेत्र की पतित पावनी धरा पर परंपरागत श्री कल्कि महोत्सव- 2024 का दिव्य और भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई है। बताया गया है कि कार्यक्रम का आयोजन 7 नवंबर से 11 नवंबर 2024 चलेगा। इसके अलावा शिलादान महायज्ञ रोजाना सुबह सात बजे से नौ बजे तक होगा, साथ ही भक्ति सत्संग और संत दर्शन का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे रहेगा।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...