भोपाल।
भवानी धाम फेस टू में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस में सवाई माधोपुर से पधारे आचार्य श्री कैलाश चंद्र तेहरिया ने वर्णन करते हुए कर्दम देवहुती विवाह कपिलोपाख्यान सती चरित्र शिव पार्वती विवाह एवं बाल भक्त ध्रुव एवं प्रहलाद की कथा सुनाई आचार्य ने बताया कि भक्ति की कोई आयु निर्धारित नहीं होती है अपने बाल्य काल में ही ध्रुव और प्रहलाद ने भक्ति करके ईश्वर की प्राप्ति की है इसलिए सभी आयु के लोगों को भगवत भक्ति करनी चाहिए और अवसर का लाभ उठाना चाहिए।
इस अवसर पर गोकुल प्रसाद कुशवाहा मोहन सिंह सरसिया श्याम सिंह बघेल जीडी वर्मा शोभा दुबे के के खरे के बी मेवाडे विकम सिंह बघेल कैलाश सारसिया भूपेंद्र सरसिया श्याम लाल कच्छावा समेत सैकड़ो श्रोतागण उपस्थित थे कथा के अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया शुक्रवार 8 नवंबर को कथा में गजेंद्र मोक्ष समुद्र मंथन वामन अवतार श्री राम जन्म सीताराम विवाह एवं जन्म श्री कृष्ण जन्म की कथा का वर्णन किया जाएगा कथा के अंत में नंदोत्सव मनाया जाएगा कथा का समय दोपहर 2:00 बजे से 5 बजे तक रहेगा।
