10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeखेललेग स्टंप की गेंद पर ऑफ स्टंप उड़ा, आउट होने का नया-नया...

लेग स्टंप की गेंद पर ऑफ स्टंप उड़ा, आउट होने का नया-नया तरीका खोज लेते हैं केएल राहुल

Published on

मेलबर्न

कहावत है ना कि जब किस्मत खराब हो तो ऊंट पर बैठे आदमी को भी कुत्ता काट लेता है। कुछ ऐसा ही केएल राहुल के साथ हो रहा है। खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। भारत को अब ऑस्ट्रेलिया जाना है। दौरा शुरू होने से पहले इंडिया ए की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। राहुल को अभ्यास के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किया गया।

अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए राहुल
केएल राहुल इंडिया ए की दूसरी पारी में अजीबोगरीब तरीके से आउट हो गए। मैच की पहली पारी में राहुल के बल्ले से सिर्फ 4 रन निकले थे। दूसरी पारी में वह पिच पर सेट हो रहे थे। इसी बीच लेग स्टंप के बाहर जा रही गेंद पर उनका ऑफ स्टंप उड़ गया। दरअसल ऑफ स्पिनर कोरी रोच्चिचोली की गेंद लेग स्टंप से बाहर जा रही थी। राहुल ने उसे पैड से धकेलने की कोशिश की लेकिन गेंद पैड में लगने के बाद ऑफ स्टंप पर जा लगी।

बोल्ड पर सभी हैरान रह गए
केएल राहुल के आउट होने के बाद सभी हैरान रह गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों की भी हंसी नहीं रुक रही थी। कमेंटेटर भी विकेट गिरने पर हैरान थे। राहुल के बोल्ड होने के बाद कमेंटेटर ने कहा- मुझे नहीं पता कैसे लेकिन यह आउट है। गेंद राहुल के दोनों पैर से बीच से जाकर विकेट पर लगी। सलामी बल्लेबाज करने उतरे राहुल ने 44 गेंदों पर 10 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में कोई बाउंड्री नहीं थी।

दूसरी पारी में भी टॉप ऑर्डर फेल
दूसरे अनाधिकारिक मैच की पहली पारी में 11 रन पर इंडिया ए के टॉप-4 बल्लेबाज आउट हो गए थे। दूसरी पारी में भी टीम की शुरुआत खराब रही। 56 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। अभिमन्यु ईश्वरन ने 17 रन बनाए तो साई सुदर्शन ने 3, रुतुराज गायकवाड़ ने 11 और देवदत्त पडिक्कल ने 1 रन बनाए।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...