9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलकेएल राहुल पापा बनने वाले हैं... प्रेगनेंट हैं एक्ट्रेस वाइफ अथिया शेट्टी,...

केएल राहुल पापा बनने वाले हैं… प्रेगनेंट हैं एक्ट्रेस वाइफ अथिया शेट्टी, जल्द ही घर में गूंजेगी किलकारी

Published on

खराब फॉर्म से गुजर रहे भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के घर खुशियां आने वाली है। उनकी एक्ट्रेस वाइफ अथिया शेट्टी प्रेगनेंट हैं और जल्दी ही यह कपल पैरेंट्स बनने वाले हैं। बी टाउन की इस चर्चित जोड़ी ने जैसे ही सोशल मीडिया पर गुड न्यूज शेयर की, बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। अथिया और राहुल ने शुक्रवार की शाम अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर में लिखा, ‘हमारा खूबसूरत आशीर्वाद जल्द ही आ रहा है, 2025। इस पोस्ट पर तब से अहान शेट्टी, रिया कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और कई सेलेब्स के कमेंट आ चुके हैं।

2023 को खंडाला में हुई थी शादी
यहां बताता जरूरी हो जाता है कि अथिया शेट्टी बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी की इकलौती बेटी है। माना जाता है कि अथिया और केएल राहुल की मुलाकात फरवरी 2019 में एक दोस्त के माध्यम से हुई थी और दिसंबर 2019 में थाईलैंड में उनके नए साल के जश्न की फोटो वायरल होने के बाद रोमांस की अफवाहें उड़ी थी। लंबे समय की डेटिंग के बाद 23 जनवरी, 2023 को सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फॉर्म हाउस में धूमधाम से कपल की शादी हुई। इस आयोजन में बेहद करीबी मेहमान और चुनिंदा दोस्त शरीक हुए थे।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं केएल राहुल
वर्क फ्रंट की बात करें तो अथिया को आखिरी बार 2019 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मोतीचूर चकनाचूर नाम की फिल्म में देखा गया था, उसके बाद से एक्ट्रेस ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया है। दूसरी ओर केएल राहुल इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में है, जहां भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच जारी एकमात्र अनाधिकृत टेस्ट मैच में दम दिखा रहे हैं। रोहित शर्मा अगर 22 नवंबर से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला के पहले मैच में नहीं खेल पाते हैं तो राहुल सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल होने के एक दावेदार हैं, लेकिन भारत ए की तरफ से वह दोनों पारियों में केवल 14 रन बना पाए। राहुल दूसरी पारी में 10 रन बनाकर आउट हुए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...