9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलक्यों चेन्नई नहीं बल्कि पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं ऋषभ पंत,...

क्यों चेन्नई नहीं बल्कि पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं ऋषभ पंत, इन 3 कारणों से समझें

Published on

नई दिल्ली

सऊदी अरब के जेद्दा में आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का आयोजन होने वाला है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कप्तान ऋषभ पंत को ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया। अब मेगा नीलामी में उनको कौन खरीदेगा, इस पर काफी चर्चा हो रही है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पंत को चेन्नई सुपर किंग्स हर हाल में खरीदेगी। वह एमएस धोनी को फ्यूचर में रिप्लेस करेंगे। लेकिन शायद ऐसा ना हो। क्योंकि ऋषभ पंत को पंजाब किंग्स के खरीदने के ज्यादा चांस हैं। वह सीएसके से बिडिंग वॉर भी जीत सकते हैं। आखिर क्यों पंत पीबीकेएस से जुड़ सकते हैं, आइये जानते हैं।

पंजाब किंग्स में बन सकते हैं कप्तान
ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे। उन्होंने 2021 से 2024 तक डीसी की कप्तानी की है। हालांकि अगर वह चेन्नई जाते हैं। तो शायद ही उन्हें कप्तानी मिले। क्योंकि रुतुराज गायकवाड़ को बतौर कप्तान सीएसके ग्रूम कर रही है। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स को एक नए कप्तान की तलाश है। ऐसे में अगर पंत पंजाब को जॉइन करते हैं। तो उन्हें टीम का नया कप्तान भी नियुक्त किया जा सकता है।

रिकी पोंटिंग से खास कनेक्शन
रिकी पोंटिंग अब पंजाब किंग्स के नए आईपीएल हेड कोच बन गए हैं। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच थे। वहींं ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में उनके कप्तान थे। दोनों के बीच काफी अच्छी बोंडिंग रही है। पंत और पोंटिंग ने एक साथ आईपीएल में कई साल काम किया है। ऐसे में पोंटिंग शायद पंजाब में भी पंत को अपने साथ जोड़ना चाहेंगे।

पंजाब किंग्स का सबसे बड़ा पर्स
आपको बता दें कि मेगा ऑक्शन में सबसे बड़ा पर्स पंजाब किंग्स के पास है। उनके पास 110.5 करोड़ का पर्स है। वह किसी भी फ्रेंचाइजी से ज्यादा खिलाड़ियों के लिए बड़ी बोली लगा सकते हैं। पंजाब पंत के लिए कई करोड़ खर्च कर सकते हैं। जबकि दूसरी ओर सीएसके के पास ऑक्शन के लिए अपने पर्स में सिर्फ 55 करोड़ हैं। तो शायद वह ज्यादा बड़ी बोली नहीं लगा पाएं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...