15.4 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़भोजपाल महोत्सव मेला 15 नवम्बर से, 14 एकड़ क्षेत्र में होंगी 400...

भोजपाल महोत्सव मेला 15 नवम्बर से, 14 एकड़ क्षेत्र में होंगी 400 से ज्यादा दुकानें

Published on

भोपाल।

राजधानी के बीचो-बीच स्थित 14 एकड़ क्षेत्र में फैले भेल दशहरा मैदान पर 15 नवम्बर से शुरू हो रहे भोजपाल महोत्सव मेले में 400 से ज्यादा दुकानें होंगी। भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेले का यह 9वां वर्ष है। 45 दिनों तक चलने वाले मेले की 15 नवंबर को भजन संध्या के साथ शुरुआत होगी।

अध्यक्ष ने बताया कि इस बार मेले में शहरवासियों को बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। बच्चों के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र मोगली और जंगलबुक होगा। इसमें बच्चे अपने पसंदीदा किरदार मोगली को देख सकेंगे। सुनील यादव ने बताया कि मेले में ट्रेडिशनल मंच, भव्य स्वागत द्वार और सेल्फी जोन होगा, जहां लोग अपने परिजनों और दोस्तों के साथ सेल्फी लेकर मेले को यादगार बना सकेंगे।

आटोमोबइल से लेकर ऑर्ट गैलरी, इंटीरियर तक होंगी दुकानें
संयोजक विकास विरानी ने बताया कि एक ही परिसर में शहरवासियोंं को उनकी जरूरत की हर सामग्री उपलब्ध होगी। इस बार मेले में ऑटोमोबाइल, इलेक्टॉनिक, टेलीकॉम, फर्नीचर, हैन्डी क्रॉफ्ट, हैन्डलूम, महासेल, विभिन्न प्रकार के स्वादिस्ट व्यंजन, बैंकिंग इंश्योरेंस, ऑर्ट गैलरी, इंटीरियर, महिलाओं की सौंदर्य सामग्री, खूर्जा क्राकरी, कपड़े सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें होंगी।

रशियन और अफ्रीकन कलाकार दिखाएंगे करतब
महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि इस बार मेले में एक ओर रशियन और अफ्रीकन कलाकारों के साथ द ग्रेट जैमिनी सर्कस होगा, तो दूसरी ओर रफ्तार की दुनिया का बादशाह, बच्चों और बड़ों के लिए अत्याधुनिक रोमांचक झूले होंगे। मेले में देश का सबसे बड़ा झूला रोलर कोस्टर, टॉवर, रेंजर, ऑक्टोपस, बे्रक डांस आ रहा है।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...