9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलभारतीय धाकड़ों की घनघोर बेइज्जती, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया के...

भारतीय धाकड़ों की घनघोर बेइज्जती, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया के ‘बच्चों’ ने दूसरे मैच में भी हराया

Published on

मेलबर्न

जिस टीम में केएल राहुल, रुतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, खलील अहमद, प्रसिद्ध कृष्णा और मुकेश कुमार जैसे सितारे हों वो किसी भी टीम को किसी भी मैदान पर हराने की क्षमता रखती है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की बच्चों वाली टीम ने भारत-ए को लगातार दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में हरा दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी कई इंटरनेशनल मैच खेलने वाले शामिल रहे, लेकिन जितना अनुभव इस भारतीय टीम में शामिल प्लेयर्स के पास है उसके आगे वे बच्चे हैं। उनके 7 खिलाड़ी ऐसे रहे, जिन्होंने किसी भी फॉर्मेट में इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं।

ऑस्ट्रेलिया-ए ने दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-ए को 6 विकेट से हराया। इस तरह उसने लगातार दोनों मैच जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। भारतीय टीम से मिले आखिरी पारी में 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया-ए टीम को पहले ही ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने दो झटके दिए। उन्होंने मार्कस हैरिस को दूसरी ही गेंद पर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कराया तो कैमरून बैनक्रॉफ्ट को अगली गेंद पर LBW किया।

इस तरह टीम का स्कोर एक रन पर दो विकेट हो गया, लेकिन यहां से नाथन और सैम कॉन्स्टास ने मोर्चा संभाला और टीम को 48 रनों तक ले गए। यहां मुकेश कुमार ने नाथन को ध्रुव जुरेल के हाथों 25 रनों के निजी स्कोर पर चलता किया तो लगा भारतीय टीम बाउंस बैक कर लेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

19 साल के सैम और बीयू वेबस्टर ने मोर्चा संभाला और दोनों ने टीम को 47.5 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाते हुए जीत दिला दी। सैम ने 128 गेंदों का सामना किया, जबकि 7 चौके और एक छक्का लगाया। दूसरी ओर पीयू ने 66 गेंदों में 6 चौके के दम पर 46 रनों की नाबाद पारी खेली। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट झटके, जबकि मुकेश कुमार और तनुष कोटियान के खाते में एक-एक विकेट गया। नीतीश रेड्डी और खलील अहमद विकेट नहीं झटक सके।

उल्लेखनीय है कि दोनों देशों की सीनियर टीमों के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 22 नवंबर से शुरू हो रही है। इससे पहले केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को अनुभव हासिल करने के लिए पहले भेजा गया था। जुरेल ने तो दोनों पारियों में हाफ सेंचुरी ठोकी, लेकिन केएल राहुल कोई करिश्मा नहीं कर सके। अब देखने वाली बात यह है कि प्लेइंग-11 में दोनों में से किसे मौका मिलता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...