भोपाल।
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा भाजपा के लिए वोट मांगने पर ऐतराज जताया है। पार्टी ने चुनाव कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया ने चुनाव आयोग से शिकायत कर कहा कि तोमर संवैधानिक पद पर बैठे हैं और वे भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं, जो संवैधानिक गरिमा के खिलाफ है। इस पर रोक लगाई जाए और तोमर के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया जाए।
धनोपिया ने कहा कि यह सव विदित है कि संवैधानिक पद पर पदस्थ रहने के दौरान विधानसभा अध्यक्ष और राज्यपाल किसी राजनीतिक दल का प्रचार नहीं करते हैं। धनोपिया ने चुनाव आयोग को शिकायत कर विजयपुर में भाजपा प्रत्याशी के रिश्तेदार रामगोपाल रावत (शिक्षक) बीएलओ मतदान केंद्र 314 को तत्काल हटाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रावत प्रत्याशी है। उनके द्वारा राजनीतिक प्रभाव के चलते अपने सगे रिश्तेदार रामगोपाल रावत शिक्षक को बीएलओ नियुक्त किया गया है। इसलिए वे रावत के पक्ष मतदान करने के लिए लोगों प्रलोभन दे रहे हैं।
धनोपिया ने विजयपुर के उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रामप्रसाद गोरछिया के चुनाव पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गोरछिया प्रभारी मुख्य कार्यालन अधिकारी जनपद पंचायत डबरा जिला ग्वालियर में पदस्थ थे और निलंबित हैं। अब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। वे चुनाव लड़ने के पात्र नहीं हैं। आश्चर्य की बात है कि विजयपुर के निर्वाचन अधिकारी ने महत्वपूर्ण तथ्य की अनदेखी की है और उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है।
