9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलटीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं जा रहे रोहित शर्मा, पहले टेस्ट...

टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं जा रहे रोहित शर्मा, पहले टेस्ट में यह दिग्गज करेगा कप्तानी!

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच से पहले बाकी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं जा रहे हैं। इस बात का दावा RevSportz की एक रिपोर्ट में किया गया है। टीम रविवार और सोमवार को दो बैच में ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, जहां तक रोहित का सवाल है, अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि रोहित ‘व्यक्तिगत कारणों’ से टीम के साथ यात्रा नहीं कर रहे हैं। मुख्य कोच गौतम गंभीर सोमवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर को पर्थ में शुरू होगा।

जसप्रीत बुमराह कर सकते हैं कप्तानी
भारतीय टीम के तेज तर्रार और अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया के उप कप्तान हैं। ऐसे में अगर कप्तान रोहित शर्मा पहले टेस्ट तक टीम के साथ जुड़े नहीं तो जसप्रीत बुमराह ही टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा फिलहाल टीम इंडिया के साथ तो ट्रेवल नहीं कर रहे हैं। लेकिन अब तक वह पहला टेस्ट खेलने के लिए पूरी तरह से रूल्ड आउट नहीं हुए हैं।

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के एक सूत्र ने बताया, ‘हां, रोहित शर्मा टीम के साथ ट्रेवल नहीं कर रहे हैं। लेकिन वह पहला टेस्ट खेलने के लिए पूरी तरह से बाहर नहीं हुए हैं। वह बाद में ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भर सकते हैं।’

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम कुछ इस प्रकार है
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रित बुमराह (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद। सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...