15.4 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल चेप्‍टर की वार्षिक आमसभा संपन्‍न, मनोज...

पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल चेप्‍टर की वार्षिक आमसभा संपन्‍न, मनोज द्विवेदी निर्विरोध चुने गए अध्‍यक्ष

Published on

भोपाल।

पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के भोपाल चेप्‍टर की वार्षिक आमसभा में मनोज द्विवेदी को दो वर्ष के लिए निर्विरोध अध्‍यक्ष निर्वाचित किया गया। भोपाल चेप्‍टर द्वारा वार्षिक आमसभा के दौरान चेप्‍टर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। भोपाल चेप्‍टर की नई कार्यकारिणी में नेशनल काउंसिल सदस्‍य के रूप में विजय बोन्द्रिया, दिनेश शुक्‍ल, उपाध्‍यक्ष डॉ. अविनाश वाजपेयी, सचिव पंकज मिश्रा, कोषाध्‍यक्ष के.के.शुक्‍ला, संयुक्‍त सचिव योगेश पटेल को नियुक्‍त किया गया है।

12 सदस्‍यीय कार्यकारिणी में कार्यकारी सदस्‍य प्रकाश साकल्‍ले, डॉ. बबीता अग्रवाल, सुश्री श्रृद्धा बोस, डॉ. अनु श्रीवास्‍तव, इरफान हैदर, डॉ. वन्‍या चतुर्वेदी, सुयश भट्ट, अजय पटेल, परेश उपाध्‍याय, सुश्री जया सुरजानी एवं विशेष आमंत्रित सदस्‍य के रूप में डॉ. तरूण सेन एवं नवीन जोशी को नियुक्‍त किया गया है। यह नवगठित कार्यकारिणी वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में मध्‍यप्रदेश में सोसायटी की जनसंचार एवं जनजागरूकता की चल रही गतिविधियों को संचालित करेगी।

पब्लिक रिलेशंस ऑफ इंडिया के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष डॉ. अजीत पाठक एवं महासचिव डॉ. पी.एल.के. मूर्ति ने भोपाल चैप्‍टर की नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी है और कहा है कि नई कार्यकारिणी जनसंचार एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में राज्‍य में नये आयाम छुयेगी और जागरूकता तथा जन-जन तक सूचना पहॅुंचाने के लिए पूर्व वर्षों की तरह निरंतर बेहतर कार्य करती रहेगी।

गौरतलब है कि पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया जनसंपर्क एवं संचार के क्षेत्र में विभिन्न संगठनों में कार्य करने वाले प्रोफेशनल्स की एक राष्ट्रीय स्तर की लगभग 70 वर्ष पुरानी संस्था है। इस संस्था के पूरे देश में लगभग 27 चेप्टर कार्यरत हैं। पब्लिक रिलेशंस सोसायटी भोपाल चेप्‍टर जनजागरूकता के लिए समय-समय पर विशेष अभियान संचालित करता है। सोसायटी के भोपाल चेप्‍टर के अध्‍यक्ष मनोज द्विेदी ने भोपाल चेप्‍टर के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्‍यों को बधाई और नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि भोपाल चेप्‍टर द्वारा आगामी समय में भी सभी कार्यक्रमों को अपनी गौरवशाली परंपरा के अनुरूप कार्य किया जाएगा।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...